Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Donald Trump-Jinping Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज ही अलग है. कल तक वे चीन-रूस के न्यूक्लियर हथियारों के बदले अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने का दावा कर रहे थे, आज जब चीनी प्रेसिडेंट के सामने ये सवाल उनसे पूछा गया तो कन्नी काट गए.
पत्रकार के सवाल पर भागे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग इस मीटिंग में बैठने के लिए जा रहे थे, ततभी एक पत्रकार ने अचानक ट्रंप से सवाल पूछा-
‘आपने अपने परमाणु (न्यूक्लियर) कार्यक्रम की योजना क्यों बदली?’ उसका ये सवाल डोनाल्ड ट्रंप के उस पोस्ट को लेकर था, जो उन्होंने गुरुवार सुबह Truth Social पर किया था. उन्होंने लिखा था कि अमेरिका अब न्यूक्लियर हथियारों का परीक्षण शुरू करेगा. साथ ही बताया कि यह फैसला रूस और चीन जैसे देशों की परमाणु गतिविधियों के जवाब में लिया गया है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार हैं, लेकिन रूस और चीन अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और कुछ सालों में बराबरी कर सकते हैं.
कन्नी काट गए अमेरिकी राष्ट्रपति
जब पत्रकार ने यही सवाल शी जिनपिंग की मौजूदगी में पूछा, तो डोनाल्ड ट्रंप को इसका तुरंत जवाब नहीं सूझा. वे कुछ पल के लिए रुके, लेकिन कोई सीधा उत्तर नहीं दिया. उन्होंने बस मुस्कुराकर कहा- ‘थैंक यू वेरी मच, एवरीबडी.’ इसके बाद मीडिया को कमरे से बाहर भेज दिया गया. हालांकि मीटिंग के बाद ट्रंप ने इस बारे में एयर फोर्स वन के अंदर पत्रकारों से बातचीत में अपनी बात दोहराई कि जब सब लोग परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, तो हम इसलिए नहीं करते क्योंकि हमारे पास सबसे ज्यादा न्यूक्लियर हथियार हैं. मुझे लगता है कि जैसे दूसरे लोग परीक्षण कर रहे हैं, हमारे लिए भी परीक्षण शुरू करना उपयुक्त है.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
.