पन्ना-कटनी मार्ग पर ट्रक पलटा: गौवंशों को टक्कर मारी, दो की मौत; चालक घायल – Panna News

पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर बीते बुधवार, 15 अक्टूबर को खमतरा गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। कृषि यंत्रों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे गौवंशों को टक्कर मारकर पलट गया, जिसमें दो गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो ग

.

प्रत्यक्षदर्शी आनंद रजक ने बताया कि ट्रक क्रमांक MP-15,G-3867 तेज रफ्तार से कटनी की ओर जा रहा था। अचानक सड़क पर गौवंशों के आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दो गौवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गौवंश गंभीर रूप से घायल होकर तड़पता रहा। ट्रक भी सड़क किनारे जाकर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक को राहगीरों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *