ग्वालियर में ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी: महिला की मौत और पिता-पुत्र घायल; रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था परिवार – Gwalior News


ग्वालियर-मुरैना रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। घायलों को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार शाम 7 बजे आई हॉस्पिटल पुरानी छावनी में घटी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्ट मार्टम करा रही है। साथ ही मृतका के घायल बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है और हाइवे पर लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है। रिश्तेदार से मिलने गए थे नूराबाद शहर के नदीपार टाल श्रीनगर कॉलोनी रामसहाय की बगिया निवासी 22 वर्षीय रिंकू जाटव, उसके पिता नाथूराम जाटव व गीता कुमारी किसी काम से गुरुवार को मुरैना नूराबाद गए थे। रिश्तेदार से मिलने के बाद शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक नाथूराम जाटव चला रहा था। पीछे बेटा रिंकू व पत्नी गीता बैठी थी। अभी वह नूराबाद से निकलकर ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना की सीमा में हाई हॉस्पिटल के सामने से गुजर रहे थे, तभी हाइवे पर मुरैना की ओर से आ रहे ट्रक RJ11 GD-5901 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी वाहन चालक भाग गया। राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। जहां घायल गीता कुमारी ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया, जबकि घायल रिंकू सिंह जाटव, नाथूराम जाटव की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस खंगाल रही है CCTV कैमरे घटना किस तरह हुई है यह जानने के लिए पुलिस हाइवे पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिले हैं। आई हॉस्पिटल के पास कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना स्थल उसकी रेंज में नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है पुरानी छावनी थाना पुलिस का कहना है कि बाइक सवार मां-पिता व बेटे को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि पिता-पुत्र घायल बताए गए हैं। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *