मऊगंज में नारियल लदे ट्रक की टक्कर: खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, आंध्र प्रदेश के खलासी की मौत – Mauganj News

मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में डगडौआ गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से पटना जा रहे नारियल लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी।

.

हादसे में ट्रक (AP07 TN1539) का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें फंसे खलासी को राहगीरों की सूचना पर पहुंची मऊगंज पुलिस ने निकाला। घायल को पहले मऊगंज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।

खलासी की पहचान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम निवासी सोमना वेंकट अध्धी निरंजन राव के रूप में हुई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 4 बजे शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नारियल लदा ट्रक तेज रफ्तार में था। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *