घर में चूहों से परेशान? दवा-जहर भूल जाइए, ये घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे छुटकारा, फटाफट जानें सबसे आसान तरीके

Last Updated:

Easy Home Remedies to Get Rid of Rats: घर में बढ़ते चूहों के आतंक से परेशान लोगों के लिए पुदीना तेल, कपूर, लहसुन और लाल मिर्च जैसे घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो रहे हैं. इनमें से कोई भी केमिकल या ज़हर का उपयोग नहीं होता, जिससे परिवार और पालतू जानवरों की सुरक्षा भी बनी रहती है. ये नुस्खे चूहों की तेज सूंघने की शक्ति का उपयोग करके उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए घर से दूर भगाते हैं.

अगर आपके घर में चूहों ने शांति छीन ली है और रात को पैकेट कुतरे जाने की आवाज़ें आपको परेशान कर रही हैं, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. अक्सर लोग चूहों को भगाने के लिए कई केमिकल और दवा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कहीं न कहीं परिवार के लोगों को भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है. लेकिन असल फ़ायदा तभी मिलता है जब उपाय सुरक्षित और सटीक हों. बाज़ार में चूहा भगाने का साउंड से लेकर स्प्रे तक उपलब्ध है, पर घर के आसपास पड़े साधारण सामान से भी चूहे भगाए जा सकते हैं. ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें हम चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

पुदीना और पुदीने का तेल चूहों के लिए किसी नैचुरल रिपेलेंट से कम नहीं हैं. चूहे इसकी तीखी खुशबू बर्दाश्त नहीं कर पाते और उस जगह से दूर भाग जाते हैं. यह तरीका बेहद आसान है: रुई पर पुदीने के तेल की कुछ बूँदें डालें और किचन, स्टोर रूम, गटर पॉइंट, फ़्रिज के पीछे या जहाँ भी चूहों की आवाजाही अधिक हो, वहाँ रख दें. कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और चूहे उन इलाक़ों से दूरी बना लेंगे. यह तरीका दुकान में भी कारगर है, क्योंकि इसका गंध प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और किसी तरह के रासायनिक दुष्प्रभाव नहीं छोड़ता.

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

लाल मिर्च का पाउडर भी चूहों को भगाने में उतना ही शक्तिशाली हथियार है. इसकी तीक्ष्ण सुगंध चूहों की नाक में जलन पैदा करती है और वे उस जगह आना बंद कर देते हैं. बस चूहों के आने-जाने वाले कोने, पाइप के रास्ते, दरारें या अलमारी के पास हल्का-सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. यह ख़ास तौर पर बाज़ार की दुकानों में उपयोगी है, क्योंकि इसका इस्तेमाल आसान है और चूहे तुरंत दिशा बदल देते हैं. ध्यान रहे, जहाँ बच्चे या पालतू जानवर हों, वहाँ मात्रा नियंत्रित रखें. सप्ताह में एक बार दोबारा छिड़काव करने से परिणाम स्थायी मिलते हैं और नुकसान भी शून्य रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

प्याज और लहसुन की गंध इंसानों को भले पसंद आए, पर चूहों को यह बिल्कुल नहीं सुहाती. लहसुन की कलियों को पीसकर छोटे कपड़े या चुन्नी के टुकड़े में बाँधें और घर के कोनों में रखें. इसी तरह प्याज के स्लाइस काटकर चूहों के बिल के पास रख देने से वे उस जगह से हट जाते हैं. यह तरीका पुराना होते हुए भी सबसे ज़्यादा अपनाया जाता है, क्योंकि यह सुरक्षित, रसायन-मुक्त और तुरंत असरदार है. वहीं तेजपत्ता एक अनोखा विकल्प है—चूहे इसे खाते हैं, पर स्वाद अप्रिय लगने पर भाग निकलते हैं. रात में रसोई कोने में तेजपत्ता रखकर अगले दिन बदलाव देखा जा सकता है.

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

फ़िनाइल और कपूर की सुगंध भी चूहों को लंबे समय तक घर से दूर रख सकती है, क्योंकि इनकी तेज़ रासायनिक ख़ुशबू चूहे सहन नहीं कर पाते. कपूर की गोलियों को फ़र्श के कोनों में रखें या अलमारी, स्टोर और सिंक के पास छिपा दें. यदि घर में छोटे बच्चे हैं तो इसे कपड़े में बाँधकर रख सकते हैं. फ़िनाइल से नियमित पोंछा लगाने से चूहे उस क्षेत्र की गंध से दूरी बनाकर भागने लगते हैं. आप चाहें तो नीम और नीलगिरी के तेल को मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें और जहाँ चूहों का रास्ता दिखे वहाँ छिड़क दें. यह तरीका सस्ता भी है और बिना ज़हरीली दवा के घर को सुरक्षित रखता है.

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

अगर आपके घर में चूहों ने शांति छीन ली है और रात को पैकेट कुतरे जाने की आवाज़ें आपको परेशान कर रही हैं, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. अक्सर लोग चूहों को भगाने के लिए कई केमिकल और दवा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कहीं न कहीं परिवार के लोगों को भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है. लेकिन असल फ़ायदा तभी मिलता है जब उपाय सुरक्षित और सटीक हों. बाज़ार में चूहा भगाने का साउंड से लेकर स्प्रे तक उपलब्ध है, पर घर के आसपास पड़े साधारण सामान से भी चूहे भगाए जा सकते हैं. ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें हम चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

बिना ज़हर और दवा के, घरेलू नुस्खों से चूहों पर काबू!

कुछ लोग सरसों के तेल का उपयोग भी चूहे भगाने में करते हैं. सरसों की तेज़ गंध चूहों को आकर्षित भले करे, लेकिन जब इसमें बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर बिस्किट पर लगाया जाए तो चूहे इसे खाते ही असहज हो जाते हैं और रास्ता बदलकर बाहर निकल जाते हैं. यह एक साधारण पर प्रभावी तरीका है, ख़ासकर तब जब चूहे लगातार भोजन की ओर खिंचते हों. अगर आप नियमित रूप से इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं और घर-दुकान साफ़ रखते हैं, तो चूहे दोबारा लौटने से कतराएँगे. इस तरह, बिना ज़हरीले केमिकल और बिना ट्रैप के केवल घरेलू उपाय से घर-दफ़्तर दोनों सुरक्षित और शांत बने रहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर में चूहों से परेशान? दवा-जहर भूल जाइए, ये घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे छुटकारा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *