Last Updated:
गुड़ सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि यह सेहत का खज़ाना भी है. आयुर्वेद में गुड़ को प्राकृतिक औषधि माना गया है, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है. यह पाचन को दुरुस्त करता है, फेफड़ों को साफ रखता है और सांस, गैस या कब्ज जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाता है. अगर आप भी रोजाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाने की आदत डाल लें, तो छोटी-बड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है.
अगर आप भी गुड़ खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है. गुड़ न केवल स्वाद बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि यह कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है. गुड़ के सेवन से अस्थमा और फेफड़ों के मरीजों को लाभ मिलता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में भी गुड़ के महत्व का उल्लेख किया गया है. प्रतिदिन गुड़ का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

गुड़ — एक और फायदे अनेक! जी हाँ, गुड़ खाने से आप कई बीमारियों से लड़ सकते हैं. पुराने समय में हर व्यक्ति खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ जरूर खाता था, जिससे उनकी पाचन क्रिया मजबूत रहती थी. खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से भोजन आसानी से पच जाता है और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. अगर आप भी पेट या गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो रोज खाने के बाद गुड़ का सेवन शुरू करें. यह गैस के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है.

गुड़ के सेवन से न केवल गैस की समस्या से राहत मिलती है, बल्कि यह कई अन्य बीमारियों से भी बचाव करता है. आयुर्वेद के अनुसार, वायु प्रदूषण से प्रभावित अस्थमा और फेफड़ों के मरीजों को गुड़ के सेवन से काफी आराम मिलता है. गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसके पोषक तत्व शरीर को ताकत और आराम देते हैं. अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन ज़रूर करना चाहिए.

गुड़ के सेवन से सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो सांस की दिक्कत और एलर्जी की समस्या को कम करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से सांस के मरीजों को राहत मिल सकती है और धीरे-धीरे अंग्रेज़ी दवाओं पर निर्भरता भी घट सकती है. आयुर्वेद में भी सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को गुड़ खाने की सलाह दी गई है.

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र, लिवर और किडनी जैसी बीमारियों में भी आराम पहुंचाता है. रोजाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाने से पेट के रोग दूर होते हैं, पाचन मजबूत होता है और खाना आसानी से पच जाता है. इससे पेट फूलना या कब्ज जैसी दिक्कतें नहीं होतीं. आज भी गांवों में लोग नियमित रूप से खाने के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, जबकि शहरों में इसका चलन कम हो गया है. आयुर्वेदिक चिकित्सक भी सीमित मात्रा में गुड़ के सेवन की सलाह देते हैं.