Trent share price fall: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 6 जनवरी 2026 का कारोबारी दिन ट्रेंट के शेयरों के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा. ट्रेंट के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. तिमाही नतीजों में सालाना आधार पर 17 फीसदी की मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करने के बावजूद भी शेयर फिसल गए.
नतीजों के बाद से कंपनी शेयर करीब 8 फीसदी से ज्यादा टूट गए. जिससे कंपनी के मार्केट कैप में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है. जिसके चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ता नजर आया. आइए जानते हैं, स्टॉक मार्केट में ट्रेंट के शेयरों का हाल….
मार्केट कैप में 13 हजार करोड़ से ज्यादा की गिरावट
शेयरों में आई तेज बिकवाली का सीधा असर कंपनी की वैल्यूएशन पर पड़ा. सोमवार को बाजार बंद होने पर ट्रेंट का मार्केट कैप 1,57,461.39 करोड़ रुपये था. जो मंगलवार के कारोबार के दौरान घटकर 1,44,351.01 करोड़ रुपये रह गया.
इस तरह एक ही सत्र में कंपनी की मार्केट वैल्यू में 13,110.38 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई. बाजार जानकारों का कहना है कि अगर दबाव बना रहा तो आने वाले दिनों में शेयरों में और कमजोरी दिख सकती है. जिससे कंपनी की वैल्यूएशन पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है.
शेयर बाजार में कंपनी का हाल
बीएसई पर दोपहर करीब 1 बजे ट्रेंट के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही थी. कंपनी शेयर 7.55 फीसदी या 334.45 रुपये की गिरावट के साथ 4095 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयरों ने कारोबारी दिन की शुरुआत 4219.90 रुपये पर की थी.
इस गिरावट की वजह से कंपनी शेयर 4095 रुपये के लेवल तक पहुंच गए थे. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 7349.95 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 3931.45 रुपये था
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: तांबा बना रॉकेट! 13,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंची कीमत, निवेशकों की बढ़ सकती है दिलचस्पी
.