Trending Bridal Hairstyle: ब्राइडल हेयरस्टाइल के लिए हैं कंफ्यूज? यहां देखें एक से बढ़कर एक ट्रेंडी लुक

Last Updated:

Bridal Hairstyle: हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे, और सही हेयरस्टाइल चुनना उस लुक को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. पारंपरिक बन से लेकर आधुनिक चोटियों तक, शादी के लिए ये हेयरस्टाइल शान है, संस्कृति और व्यक्तिगत शैली को दर्शाता है. ये दुल्हन के बालों के न केवल सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि पूरे लुक में चार चांद लग जाता है.

हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे, और सही हेयरस्टाइल चुनना उस लुक को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. पारंपरिक बन से लेकर आधुनिक चोटियों तक, शादी के लिए भारतीय हेयरस्टाइल शान, संस्कृति और पर्सनैलिटी को दर्शाता है.

लाल और सफेद फूलों वाले गजरे के साथ खूबसूरत बन

लाल और सफेद फूलों वाले गजरे के साथ बन बनाना बेहद खूबसूरत लगता है इस स्टाइल को आप शादी और रिसेप्शन में ट्राई कर सकती हैं.

भारी लटकन वाले आभूषणों के साथ दुल्हन की लटों वाली पोनीटेल

भारी लटकन वाली ज्वेलरी के साथ दुल्हन की लटों वाली पोनीटेल को आप सगाई या रिसेप्शन में ट्राई कर सकती हैं. ये साड़ी और लहंगा दोनों के साथ खूबसूरत लगेगी.

गुलाबी पुष्प लालित्य के साथ ब्रेडेड बन

गुलाबी फूलों से सजावट के साथ ब्रेडेड बन दुल्हन और उसकी बहनें, सहेलियां ट्राई कर सकती हैं. ये खासकर साड़ी के साथ बेहद सुन्दर लगेगा.

गुलाबी फूलों के साथ मेसी बन

गुलाबी फूलों के साथ मेसी बन सगाई में करना ज्यादा अच्छा लगता है और ट्रेंड में भी बहुत ज्यादा है. इसे लहंगा और फैंसी डिजाइन गाऊन के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा.

सुरुचिपूर्ण हेयर ज्वेल के साथ ब्रेडेड हाफ-अप कर्ल

अपने पसंद के हेयर ज्वेल के साथ ब्रेडेड हाफ-अप कर्ल करना बेहद खूबसूरत लगेगा. इसे आप सगाई या रिसेप्शन में ट्राई कर सकती हैं.

चमेली के साथ पारंपरिक लंबी फूलों वाली चोटी

चमेली के साथ पारंपरिक लंबी फूलों वाली चोटी<br />शादी, सगाई, रिसेप्शन तीनो में ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये स्टाइल एक दम नया है. महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रहा है.

सोने के बाल आभूषण के साथ सुरुचिपूर्ण ब्रेडेड बन

गोल्डन ज्वेलरी के साथ ब्रेडेड बन वाला हेयरस्टाइल खूब पसंद किया जा रहा है. शादी के किसी भी फंक्शन में या नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में कभी भी इस हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं.

चमेली के फूलों के साथ मुलायम लहरदार हेयरस्टाइल

चमेली के फूलों के साथ मुलायम लहरदार हेयरस्टाइल शादी में होने वाले हर फंक्शन के लिए परफेक्‍ट है. इसे दुल्हन और उसकी साथ शादी में शामिल होने वाली अन्य महिलाएं भी ट्राई कर सकती हैं.

पर्ल पिन और फ्लोरल क्लिप के साथ सॉफ्ट वेव्स

पर्ल पिन और फ्लोरल क्लिप के साथ सॉफ्ट वेव्स का ये हेयरस्टाइल स्पेशल इंगेजमेंट के लिए ही है. आपके डिजाइनर फैंसी गाऊन के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा.

कमल और चमेली के फूलों की माला के साथ सुरुचिपूर्ण चोटी

कमल और चमेली के फूलों की गजरे के साथ अपने पसंद की चोटी बनाकर और चोटियों की ज्वेलरी लगा कर परफेक्ट लुक बनाया जा सकता है शादी से पहले होने वाले कार्यक्रम के लिए परफेक्‍ट हेयरस्टाइल है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ब्राइडल हेयरस्टाइल के लिए हैं कंफ्यूज? यहां देखें एक से बढ़कर एक ट्रेंडी लुक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *