मुरैना में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: चंबल राजघाट से हो रहा था अवैध परिवहन; चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागा – Morena News

मुरैना में वन विभाग और एसएएफ (SAF) की टीम ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चंबल राजघाट से रेत का अवैध परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। गश्त के दौरान टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर को वन डिपो में जमा

.

वन विभाग और सशस्त्र बल की टीम राजघाट क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान चंबल नदी से रेत भरकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टीम को दिखाई दी। अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने ट्रैक्टर भगाने की कोशिश की। हालांकि, जब उसने देखा कि वह चारों तरफ से घिर चुका है, तो वह ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

बिना नंबर का है ट्रैक्टर, चेसिस नंबर से होगी पहचान

जब्त किया गया ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का है और नीले रंग का है। इस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी है। वन विभाग अब ट्रैक्टर के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर उसके असली मालिक की पहचान करने में जुटा है। गौरतलब है कि चंबल राजघाट पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है और रोजाना हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां यहां से निकल रही हैं।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग के एसडीओ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान टीम ने अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। चालक फरार होने में कामयाब हो गया। वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *