Last Updated:
Ujjain Accident News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया. लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली चंबल नदी में गिर गई. बताया गया कि हादसा एक बच्चे के कारण हुआ…
रिपोर्ट: अजय पटवा
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में चंबल नदी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे नदी में गिर गई. हादसे में 12 लोग पानी में डूब गए, जिनमें से 11 को स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने बाहर निकाला. इनमें से दो की मौत हो गई. दो लाेग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, एक अब भी लापता है, जिसकी तलाश तेजी से की जा रही है.
हादसे के पहले की तस्वीर वायरल
इस हादसे से पहले की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विसर्जन के बाद बच्चे नदी में नहाते नजर आए. बताया जा रहा है कि इसके बाद सब ऊपर सड़ पर आए और ट्राॅली में सवार हो गए. तभी किसी बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिर गई.
दो की मौत, दो गंभीर, एक की तलाश
जानकारी के अनुसार, चार लोगों को नजदीकी गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो की दुखद मौत हो गई. मृतकों में 16 वर्षीय पृथ्वी राज और 8 वर्षीय वंश शामिल हैं. वहीं, 10 वर्षीय अमिश और 6 वर्षीय अंश की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. एडिशनल एसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि लापता शुभम की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है. उन्होंने कहा, “हादसा बेहद दर्दनाक है, सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं.”
विधायक ने की ये घोषणा
बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया, “कार्यकर्ताओं से सूचना मिलते ही 20-25 मिनट में मौके पर पहुंच गया. विधायक ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और घायलों के इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.