ठंड के मौसम में ज्यादा चाय बढ़ा सकती है परेशानियां, जानें आयुर्वेदिक टिप्स

Last Updated:

Drinking Too Much Tea Side Effects: ठंड के मौसम में चाय की अधिकता पेट में अम्ल का स्तर तेजी से बढ़ा देती है. क्योंकि सर्दियों में हमारा पाचन तो मजबूत होता है, लेकिन चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन इसे प्रभावित कर देते हैं. इसके साइड इफेक्ट्स से बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं चलिए यहां समझते हैं.

सर्दियां शुरू होते ही भारत में चाय का सेवन अचानक कई गुना बढ़ जाता है. सुबह उठते ही चाय, नाश्ते के साथ चाय, ऑफिस ब्रेक में चाय और फिर शाम को ठंड भगाने के लिए चाय, कुल मिलाकर दिन में 4–6 कप चाय पीना आम बात है. पर कम लोग जानते हैं कि इसी आदत की वजह से सर्दियों में एसिडिटी बढ़ जाती है.

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों के अनुसार, ठंड के मौसम में चाय की अधिकता पेट में अम्ल का स्तर तेजी से बढ़ा देती है. क्योंकि सर्दियों में हमारा पाचन तो मजबूत होता है, लेकिन चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन इसे प्रभावित कर देते हैं. इसका नतीजा होता है छाती में जलन, खट्टे डकार, पेट भारी लगना या जी मचलना. खासकर खाली पेट चाय पीना तो सीधा एसिड अटैक जैसा असर डालता है. सुबह उठते ही चाय पीने वालों को यह समस्या ज्यादा होती है.

बार-बार चाय पीने से पेट की परत भी कमजोर पड़ जाती है. टैनिन इस परत को सुखा देते हैं, जिससे पेट का एसिड आसानी से जलन पैदा करने लगता है. इसके अलावा, दूध और चीनी मिलाकर बनाई गई बहुत कड़क चाय एसिड को और बढ़ा देती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चाय बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए. बस इसे कैसे, कब और कितनी मात्रा में पी रहे हैं, यही महत्वपूर्ण है. आयुर्वेद भी कहता है कि चीज दोष नहीं करती, गलत समय और गलत मात्रा दोष करते हैं.

एसिडिटी के लिए उपाय

अब बात करते हैं एसिडिटी में जल्दी राहत देने वाले सरल उपायों की. सबसे आसान उपाय है एक लौंग चबाना. यह पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करती है और कुछ ही मिनटों में आराम देती है. इसी तरह एक चम्मच सौंफ और थोड़ी-सी मिश्री खाने से गैस और खट्टी डकार तुरंत शांत हो जाते हैं. गुनगुने पानी में एक बूंद देसी घी मिलाकर पीना भी पेट की जलन को कम करता है. अगर एसिडिटी ज्यादा परेशान करे तो छाछ में जीरा मिलाकर पीने से भी तुरंत राहत मिलती है. मुलैठी का पानी भी बहुत हल्का और आरामदायक माना जाता है, जो पेट की परत को आराम देता है.

इस बात का रखें ध्यान

अगर चाय पीना जरूरी है, तो उसमें 1–2 इलायची डाल दें. यह चाय की गर्मी को कम करती है। दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं, सुबह खाली पेट और रात के खाने के बाद चाय बिल्कुल नहीं लें। इसके अलावा, बहुत कड़क या ज्यादा उबली चाय से बचें।

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

ठंड के मौसम में ज्यादा चाय बढ़ा सकती है परेशानियां

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *