Tomato Soup Recipe: ठंड में 1 कटोरी टमाटर सूप कैसे बनता है आपकी इम्युनिटी, वजन और स्किन का सुपरहीरो? जानिए रेसिपी

Tomato Soup Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही गरम-गरम सूप की खुमारी शुरू हो जाती है. ठंडी हवाओं में जब शरीर और मन दोनों ठंड से परेशान हों, तब एक कटोरी सूप आपको अंदर से गर्म और हल्का महसूस कराता है. खासकर टमाटर का सूप हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा होता है. इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. टमाटर में विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सर्दियों में सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह वजन कंट्रोल में मददगार, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और त्वचा को भी अंदर से चमकदार बनाता है.

टमाटर का सूप बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे घर पर रेस्टोरेंट जैसी स्टाइल में तैयार करना भी आसान है. इस आर्टिकल में हम आपको टमाटर सूप के फायदे और इसे बनाने की आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप बताएंगे.

सर्दियों में टमाटर सूप पीने के फायदे

1. इम्युनिटी बढ़ाता है
टमाटर विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को मजबूत रखते हैं और वायरल इन्फेक्शन से बचाते हैं.

2. शरीर को गर्म रखता है
सूप की गर्माहट और इसमें डाली गई काली मिर्च शरीर के तापमान को संतुलित करती है और ठंड से राहत देती है.

3. वजन घटाने में मददगार
टमाटर का सूप कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला होता है. यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल करना आसान हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. त्वचा के लिए फायदेमंद
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है. नियमित सेवन से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है.

टमाटर सूप बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
-टमाटर: 4-5 बड़े और लाल (पके हुए)
-अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
-लहसुन: 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई)
-प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
-मक्खन: 1 बड़ा चम्मच
-नमक: स्वादानुसार
-काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
-क्रीम: सजावट के लिए
-ब्रेड क्रूटोंस: ऊपर से डालने के लिए

बनाने की विधि
1. टमाटरों को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें.
2. प्रेशर कुकर में टमाटर, अदरक, थोड़ा पानी और हल्का नमक डालकर 2 सीटी आने तक उबालें.
3. उबालने के बाद ठंडा करके मिक्सी में पीसकर महीन पेस्ट बना लें. छलनी से छानकर बीज और छिलके अलग कर दें.
4. कड़ाही में मक्खन गर्म करें. इसमें तेज पत्ता डालें, फिर प्याज और लहसुन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
5. अब इसमें छाना हुआ टमाटर का रस डालें. अगर सूप गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी मिला दें.
6. नमक और काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें.
7. सूप को बाउल में निकालें. ऊपर से क्रीम और ब्रेड क्रूटोंस डालकर सर्व करें.

स्पेशल टिप्स
अगर आपको सूप थोड़ा खट्टा-मीठा पसंद है, तो उबालते समय आधा चम्मच चीनी या थोड़ी टोमेटो केचप डालें. इससे स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा हो जाएगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *