Aaj ka Mausam: भोपाल समेत पूरे MP में बढ़ी तपिश! खरगोन बना सबसे गर्म शहर, 32.8 डिग्री पार पहुंचा पारा

Last Updated:

Mp ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. खरगोन 32.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जबकि मंडला और खंडवा में भी तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण धूप तेज हो गई है और ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है.

Zoom

एमपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

12 फरवरी का मौसम: भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदलता नजर आ रहा है. आसमान पूरी तरह साफ है और धूप की तीखी तपिश अब दिन में महसूस होने लगी है. ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है और लोग दोपहर में गर्मी से परेशान दिख रहे हैं.

कई जिलों में 32 डिग्री के पार तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. खरगोन 32.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया. वहीं मंडला और खंडवा में भी तापमान 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया.

रात में भी बढ़ी गर्माहट
दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पहले जहां रात में ठंड का अहसास होता था, अब हल्की गर्माहट बनी हुई है. इससे साफ है कि मौसम अब पूरी तरह बदलने की ओर है.

क्यों बढ़ रहा तापमान?
मौसम केंद्र का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने के कारण धूप तेज हो गई है. इसी वजह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में हल्का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है.

आगे क्या रहेगा हाल?
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है. अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च की शुरुआत से पहले ही प्रदेश में तेज गर्मी दस्तक दे सकती है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *