Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 18 January 2026, Leo Daily Horoscope: आज सिंह राशि के जातकों के लिए भगवान शिव और सूर्य नारायण की आराधना करना श्रेष्ठ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर से जुड़ी सकारात्मक चर्चाएं सामने आ सकती हैं. व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. कम बोलना आज लाभकारी रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 18 January 2026, आज का सिंह राशिफल: खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज 18 जनवरी 2026, रविवार को अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है. शास्त्रों के मुताबिक रविवार को पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और अधिक से अधिक मौन रहने का विधान है.
करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. हालांकि अनावश्यक बहस से बचना बेहद जरूरी है. शिक्षा से जुड़े अध्यापक, नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी यदि आज मौन का पालन करते हैं तो उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है. छात्रों के लिए यह दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला है. मौन रहकर अध्ययन करने से पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है.
नौकरीपेशा जातकों के लिए दफ्तर में प्रमोशन या वेतन वृद्धि को लेकर चर्चा हो सकती है. उच्च अधिकारी आपके कार्य का मूल्यांकन कर सकते हैं और जरूरी जानकारियां मांग सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी आज से अवसरों के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं, बस निरंतर प्रयास बनाए रखना होगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार की दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा कमजोर माना जा रहा है. अमावस्या के कारण बाजार में सुस्ती देखने को मिल सकती है. खेती किसानी से जुड़े जातकों या किसानों को आज के दिन अपनी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा, लेकिन आने वाले दिनों में परिस्थितियां बेहतर होंगी. गल्ले के व्यापारियों को आज सोच समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है. विशेषकर धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है. वहीं सब्जी बेचने वाले और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अपेक्षाकृत लाभकारी रह सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि के अधिकांश जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. हालांकि उम्रदराज जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. बदलते मौसम और थकान के कारण छोटी मोटी दिक्कत हो सकती है. बाकी लोगों का स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और दिनचर्या सुचारू रूप से चलेगी.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
सिंह राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक जीवन और लव लाइफ सामान्यतः अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बिगड़ सकती है. पति-पत्नी या प्रेमी युगल के बीच छोटी बातों पर वाद विवाद होने की संभावना है. ऐसे में गुस्से और कठोर शब्दों से बचना बेहद जरूरी है. मौनी अमावस्या होने के कारण जितना संभव हो उतना चुप रहना रिश्तों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों के लिए भगवान शिव और सूर्य नारायण की आराधना करना श्रेष्ठ रहेगा. यदि आज किसी भी दिशा में यात्रा करनी पड़े तो दिशा शूल से बचने के लिए पान खाकर घर से निकलना शुभ माना गया है. जो लोग चुना कत्था नहीं खाते हैं, वे सादे पान का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से यात्रा सफल और शुभ रहेगी.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.