Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 26 December 2025: मीन राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने के नए मौके बन रहे हैं. आपकी सोच में नयापन और काम करने का सलीका आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा. जिस भी काम या प्रोजेक्ट पर आप मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में नई योजना बनाना लाभदायक रहेगा.
Aaj Ka Meen Rashifal 26 December 2025. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि आज का दिन मीन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है. उनके अनुसार, आज आपके सामने आगे बढ़ने के नए मौके आ सकते हैं. आपकी रचनात्मक सोच और शांत स्वभाव आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा. जिस काम या प्रोजेक्ट में आप लगे हैं, उसमें सफलता मिलना आसान रहेगा.
करियर और व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. आज करियर की दृष्टि से कोई अच्छा पैकेज मिल सकता है. सहयोगी मित्र की वजह से करियर से जुड़ा कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है. साथ ही व्यर्थ का तनाव न लें. जो लोग व्यापारी हैं, उनका बिजनेस आज ऊंचाइयों पर जाएगा. व्यापार में नई योजना बनाना लाभदायक रहेगा, जिससे धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य और आर्थिक राशिफल
मीन राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. इस राशि के जो जातक पुराने रोगों से परेशान थे, उन्हें आज राहत मिल सकती है. समय पर पोषक आहार लें, जिससे स्वास्थ्य में और सुधार होगा. बच्चों का स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. इस तरह आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा है. आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा. पुराने किए गए निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है. पूंजी निवेश के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. ध्यान रखें कि आज किसी को भी उधार न दें.
मीन राशि की लव लाइफ
मीन राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो कई दिनों की खटपट के बाद आज पैचअप हो सकता है. रोमांस का योग पूरे दिन बना रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. पुराने मतभेद आज समाप्त होंगे. वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे जातकों का आज का दिन परिवार के साथ खुशी से बीतेगा.
जरूर करें ये उपाय
मीन राशि के जातक जो धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, उन्हें आज मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए. साथ ही गरीबों में सफेद वस्तुओं जैसे- दही, शक्कर, मिठाई या वस्त्र का दान करें. इससे दिन और भी बेहतर हो सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.