Last Updated:
Leo Horoscope Today 08 March 2026, आज का सिंह राशिफल: ग्रहों की चाल के कारण आज सिंह राशि के लोगों को किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. सोच समझकर लिए गए फैसले आगे चलकर फायदा दे सकते हैं. हालांकि रविवार होने के कारण अधिकतर लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है. हालांकि, आज का दिन खास तौर पर अविवाहित सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है.
Leo Horoscope Today 08 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 08 मार्च 2026 रविवार को कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिन की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और कुछ समय बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा. ज्योतिष के अनुसार आज कई लोगों के मन में असमंजस और भ्रम की स्थिति बन सकती है. कुछ मामलों में सही और गलत का फैसला करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझनभरा रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों के मन में कुछ मामलों को लेकर कन्फ्यूजन रह सकता है. कई लोग यह सोचते रह सकते हैं कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में. इसलिए आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए. रविवार का दिन होने के कारण यह समय आत्ममंथन के लिए भी अच्छा माना जा सकता है. नौकरीपेशा लोग पूरे सप्ताह में किए गए काम की समीक्षा कर सकते हैं. वहीं विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई और तैयारी को लेकर सोच सकते हैं कि कहां सुधार की जरूरत है. अगर अपनी गलतियों को समझकर सुधार किया जाए तो आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. कारोबार करने वाले लोगों को आज लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं और पुराने ग्राहकों से भी अच्छा सहयोग मिल सकता है. धन की आवक में भी सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि व्यापारियों को अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा. ग्राहकों से बातचीत करते समय मधुरता रखना बहुत जरूरी है. अगर व्यवहार अच्छा रहेगा तो व्यापार में लाभ बढ़ सकता है. वहीं सिंह राशि के बुजुर्ग लोगों के लिए भी आज का दिन आर्थिक योजना बनाने के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. पेंशन या बचत से जुड़ा निवेश भविष्य में अच्छा फायदा दे सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है. किसी बड़ी बीमारी या गंभीर परेशानी के संकेत नहीं हैं. हालांकि मौसम के बदलाव के कारण हल्की सर्दी या जुखाम की समस्या हो सकती है. खास तौर पर छोटे बच्चों में जुकाम की शिकायत देखने को मिल सकती है. इसलिए बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन अच्छा रह सकता है. पति पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से मामला जल्दी शांत भी हो जाएगा. प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ सकती हैं और रिश्तों में मजबूती आ सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि स्वभाव से थोड़ी उग्र मानी जाती है. इसलिए आज गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है. खास तौर पर किसी भी तरह के नशे से दूर रहना बेहतर रहेगा. नशे की वजह से रिश्तों में गलतफहमी और विवाद की स्थिति बन सकती है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.