आज 01 फरवरी 2026 का सिंह राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा साथ, अटके काम होंगे पूरे, करियर-व्यापार में मिलेगी सफलता, बस करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 01 february 2026, आज का सिंह राशिफल: ग्रहों की स्थिति आज सिंह राशि के पक्ष में बनी हुई है. कर्क राशि का प्रभाव और तीसरे स्थान पर शनि की मौजूदगी से न्याय, सम्मान और सफलता के योग बन रहे हैं. सप्तम भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक व सामाजिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा. 

Aaj Ka Singh Rashifal 01 february 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के लिए 4 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इस अंक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. निवेश, आर्थिक योजना या कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय इस अंक को ध्यान में रखना लाभकारी हो सकता है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी आज सकारात्मक परिणाम देने वाले रहेंगे. लॉटरी, शेयर या अन्य निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने से फायदा मिल सकता है.

करियर और शिक्षा की स्थिति
नौकरीपेशा सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, जिससे काम करने में मन लगेगा. सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. अतिरिक्त आमदनी के योग बन रहे हैं और अन्य स्रोतों से भी लाभ होने की संभावना है. हालांकि, फिलहाल पदोन्नति या नई नौकरी के संकेत स्पष्ट नहीं हैं, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और मनचाहे विषयों में रुचि बढ़ेगी.

स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहेगा. सामान्य रूप से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा. हालांकि, केमिकल या गैस से जुड़ी परेशानी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. यह परेशानी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना लाभकारी रहेगा. नियमित पानी पीने और हल्की एक्सरसाइज करने से दिन और बेहतर रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. तीसरे स्थान पर शनि की स्थिति व्यवसाय में स्थिरता और तरक्की के संकेत दे रही है. नए सौदे या पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग बन रहे हैं. आय में बढ़ोतरी और बचत के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, रुका हुआ पैसा अभी मिलने की संभावना कम है, इसके लिए लगातार प्रयास करने होंगे. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार, आज तांबे से जुड़े निवेश या व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं, जो लंबे समय तक फायदा पहुंचा सकते हैं.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. प्रेम संबंध में रहने वाले जातकों को रिश्तों में मजबूती महसूस होगी. सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और एक-दूसरे के प्रति विश्वास मजबूत होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी.

इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि वालों को सत्य और ईमानदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए. झूठ बोलने, धोखा देने या गलत तरीकों से लाभ लेने से बचें. सच बोलने और साफ व्यवहार करने से रिश्ते मजबूत होंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा. आज सकारात्मक सोच और संयम के साथ आगे बढ़ने से दिन और भी सफल बन सकता है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

आज का सिंह राशिफल: अटके काम होंगे पूरे, करियर-व्यापार में मिलेगी सफलता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *