- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Jupiter Transit In Gemini, Jupiter Significance In Astrology, Guru Grah Puja Vidhi, Guru Transit Gemini Puja Donation Horoscope,
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज (11 मार्च) गुरु ग्रह (बृहस्पति) मिथुन राशि में मार्गी हो गया है। मार्गी गुरु ग्रह सकारात्मकता बढ़ाता है। अब ये ग्रह 2 जून तक इसी राशि में रहेगा और फिर अपनी उच्च राशि कर्क में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए गुरु ग्रह की पूजा विधि, दान की चीजें और सभी 12 राशियों के लिए गुरु ग्रह का राशिफल…
गुरु ग्रह की पूजा की विधि
हर गुरुवार गुरु ग्रह की विशेष पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा में पीले कपड़े पहनेंगे तो बहुत शुभ रहेगा, क्योंकि पीले रंग के कारक बृहस्पति देव माने गए हैं। घर के मंदिर में बृहस्पति देव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें, अगर प्रतिमा-चित्र न हो तो शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। भगवान को पीले फूल, हल्दी, चंदन और पीला वस्त्र अर्पित करें।
घी का दीपक जलाकर आरती करें। पूजा में केले, केसरिया मिठाई, बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गुरु मंत्र का जप करें। मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नमः। पूजा के अंत में भगवान से जानी-अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगें। इसके बाद प्रसाद बांटें और खुद भी लें।
गुरुवार को पीले कपड़े, चना दाल, हल्दी, पीले फूल, पीले फल (केला), केसर, पीतल के बर्तन, गुड़ और बेसन, धार्मिक पुस्तकें दान कर सकते हैं।
कुंडली के गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर करने के लिए अपने गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। केले के पेड़ की भी पूजा करें।
गुरु ग्रह से जुड़ी ज्योतिष की मान्यताएं
ज्योतिष में गुरु ग्रह को धर्म, ज्ञान, भाग्य और संतान का कारक माना गया है। यदि कुंडली में गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को उच्च शिक्षा और ज्ञान मिलता है।समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। संतान सुख मिलता है। व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है।
जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें शिक्षा में बाधा का सामना करना पड़ता है। आर्थिक परेशानी, विवाह में देरी, संतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग कई गलत निर्णय ले लेते हैं।
अब पढ़िए गुरु ग्रह का राशिफल…
गुरु का मार्गी होना आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध में सुधार होगा और आपके द्वारा लिए गए साहसी निर्णय अब फलदायी साबित होंगे। संचार कौशल बेहतर होने से व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
चूंकि गुरु आपकी राशि में मार्गी हो रहा है, इसलिए यह समय आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कामों में प्रगति होगी।
आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विदेशी संपर्कों से लाभ होने की संभावना है। 2 जून के बाद जब गुरु आपकी राशि में आएगा, तब आपके बहुत अच्छे समय की शुरुआत होगी, तब तक धैर्य रखें।
गुरु का मार्गी होना आपकी आय के नए स्रोत खोलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होने लगेंगे। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह समय शुभ समाचार ला सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।
कार्यक्षेत्र और करियर के लिए यह समय वरदान साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह अवधि बहुत लाभकारी है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी।
भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है। पिता और गुरुओं का आशीर्वाद आपको हर मुश्किल से बाहर निकालेगा। धर्म-कर्म में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अचानक धन लाभ के योग तो बनेंगे, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। शोध और नई विद्याओं में रुचि रखने वालों के लिए यह समय अच्छा है। ससुराल पक्ष से संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकता है, वाणी पर संयम रखें।
वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारी में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आपके रुके हुए कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लोक प्रसिद्धि मिलने के योग हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे और पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसका फल भी आपको जरूर मिलेगा।
प्रेम संबंध के लिए यह समय सुखद रहेगा। बुद्धि और विवेक के बल पर आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ होने की संभावना है। आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी।
भूमि, भवन और वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है।
.
