Stocks to watch today: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार सपाट बंद हुआ. 27.46 अंक की मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 82,248.61 और 14 .05 अंकों की मामूली तेजी के साथ निफ्टी 25,496.55 के लेवल पर बंद हुआ. कल के कारोबारी सेशन में बाजार को डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों से सपोर्ट मिला. अब निवेशकों की नजर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार के सेशन पर टिकी हुई है. आज 27 फरवरी को कुछ चुनिंदा स्टॉक्स अलग-अलग खबरों के चलते फोकस में रहने वाले हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने कहा कि 6 मार्च, 2026 को होने वाली बोर्ड की मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन्स, 2015 के तहत एक्सचेंजों को यह जानकारी दी. कंपनी ने यह भी बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के अनुसार, डिविडेंड का फैसला पब्लिक होने के 48 घंटे बाद तक इनसाइडर्स के लिए ट्रेडिंग विंडो 27 फरवरी, 2026 से बंद रहेगी.
रेल विकास निगम
रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से 1978 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत कंपनी को छत्तीसगढ़ के बचेली में आयरन ओर डिपॉजिट-5 में रेजिडेंशियल टावर बनाने का काम सौंपा गया है.
कंपनी को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के लिस्टिंग नॉर्म्स के रेगुलेशन 30 के तहत लेटर्स ऑफ एक्सेप्टेंस मिले हैं. ये प्रोजेक्ट्स माइनिंग साइट्स पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा हैं.
HCLTech
आईटी सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनी HCLTech ने IIT कानपुर के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया है. इसका मकसद ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए रिसर्च को प्रैक्टिकल सॉल्यूशन या वास्तविक पायलट प्रोजेक्ट्स और स्केलेबल सॉल्यूशंस में बदलना है. यह कोलेबोरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस करेगा.
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) ने सिंगापुर में भारत पेट्रोलियम ग्लोबल एनर्जी सर्विसेज (सिंगापुर) के नाम से अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाई है. इस कंपनी की जानकारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोज़र रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन्स, 2015 के तहत दी गई. इस खबर का असर आज भारत पेट्रोलियम के शेयरों पर दिख सकता है.
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation) की 9 मार्च, 2026 को होने वाली बोर्ड की मीटिंग में FY25-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा. कंपनी ने शेयरहोल्डर की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए 13 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है, जो बोर्ड की मंजूरी के अधीन है.
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने बेंगलुरु जैसे कई और दक्षिण भारतीय शहरों में तीन सीनियर लिविंग कम्युनिटी बनाने के लिए प्राइमस सीनियर लिविंग के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है. इन प्रोजेक्ट्स की कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 750 करोड़ रुपये होगी.
नेटवेब टेक्नोलॉजीज
नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) ने वर्टिव (Vertiv) के साथ मिलकर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट-बेस्ड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म को डिजाइन और वैलिडेट करने के लिए पार्टनरशिप की है. यह कोलेबोरेशन नेटवेब के इन-हाउस सिस्टम को वर्टिव के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इंटीग्रेट करेगा.
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने कहा कि अमेरिका में फॉरेन इन्वेस्टमेंट पर कमिटी यानी कि यानी CFIUS ने AluChem Companies, Inc. के प्रस्तावित अधिग्रहण पर समीक्षा को फिलहाल के लिए अमेरिकी संघीय सरकार के आंशिक शटडाउन की वजह से रोक दी है. यानी कि इस शटडाउन का असर AluChem Companies, Inc. के प्रस्तावित अधिग्रहण पर CFIUS के रिव्यू पर पड़ता दिख रहा है.
ये भी पढ़ें:
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा
.