आज चांदी ₹1,216 महंगी हुई, सोने का दाम ₹211 चढ़ा: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹99,358 में बिक रहा, इस साल ₹23 हजार महंगा हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Hike; Sona Chandi Ka Bhav | Bhopal Jaipur Gold Silver Price Today

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार, 22 अगस्त को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 211 रुपए बढ़कर 99,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल सोना ₹98,147 पर था। वहीं 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमत आज 1,216 रुपए बढ़कर 1,13,906 रुपए प्रति किलो हो गई। कल इसका भाव 1,12,690 रुपए पर था। 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹99,358
22 ₹91,012
18 ₹74,519

सोर्स: IBJA

देश के 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹100680 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,530 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,150
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,530 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,150
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,530 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,150

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

इस साल सोना ₹23,000, चांदी ₹28,000 महंगे हुए

डेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
31 दिसंबर 2024 ₹76,162 ₹86,017
22 अगस्त 2025 ₹99,358 ₹1,13,906
चेंज +₹23,196 (+30.46%) +₹27,889 (+32.42%)

सोर्स: IBJA

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *