आज सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत! मिलेगी सफलता, रुके काम होंगे पूरे

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: आज (शुक्रवार) सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. घर में किसी तरह का विवाद नहीं होगा. परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और भरोसा और मजबूत होगा.

Aaj Ka Singh Rashifal 23 January 2026: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और धर्मगुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को पंचमी तिथि और बसंत पंचमी का विशेष संयोग बन रहा है. आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. आज शिक्षा, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. जमीन, जायदाद या धन से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन सिंह राशि वालों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाला रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला लोकल 18 को बताते हैं कि सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और काबिलियत को सराहा जाएगा. अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने के योग हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इंटरव्यू या चयन से जुड़ी प्रक्रिया में सफलता मिलने के संकेत हैं. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन खास है. बसंत पंचमी के कारण मां सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहेगी और किसी नए विषय या कोर्स की शुरुआत करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, जो सिंह राशि के लिए आठवें स्थान पर माना जाता है. इसके कारण हल्की सर्दी, जुकाम या मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ठंड से बचाव जरूरी है. खानपान में लापरवाही न करें और बाहर का तला-भुना खाने से बचें. गर्म पानी और हल्का भोजन आपके लिए बेहतर रहेगा. यदि पहले से कोई पुरानी समस्या है, तो आज विशेष ध्यान देना जरूरी है लेकिन कोई बड़ी परेशानी के योग नहीं दिखते.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
सिंह राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे. हालांकि जिन जातकों को आज बहुत अधिक धन लाभ की उम्मीद है, उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है. अपेक्षा के अनुसार आमदनी कम रह सकती है लेकिन खर्च भी नियंत्रण में रहेगा. निवेश से जुड़े फैसले आज सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
आज सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. घर में किसी तरह का विवाद या मतभेद नहीं होंगे. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और भरोसा मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक माहौल रहेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और साथ खड़ा नजर आएगा. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है.

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करना सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. देवी को पीले फूल अर्पित करें, चावल की खीर का भोग लगाएं और ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें. ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी और आने वाले समय में सफलता के रास्ते खुलेंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homeastro

आज सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत! मिलेगी सफलता, रुके काम होंगे पूरे

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *