MP विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में बिगड़ी कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की तबियत

Last Updated:

MP Winter Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. यह 5 दिसंबर तक चलेगा. 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी के कारण अवकाश रहेगा. छोटा सत्र होने के कारण पहले ही विपक्ष ने सवाल उ…और पढ़ें

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामें से शुरू हुआ. कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. इस दौरान खाद , बिजली, कर्ज माफी को लेकर प्रोटेस्ट किया. यही नहीं कांग्रेस विधायक खेत खलिहानों के बोर्ड्स लेकर भी पहुंचे. उधर, सदन के अंदर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की तबियत बिगड़ी गई. वह चक्कर खाकर गिर गए थोड़ी देर के लिए सदन की कार्रवाई को रोका गया. विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में प्राथमिक  उपचार दिया गया.

December 2, 202512:14 IST

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उठा बीएलओ और एसआईआर का मुद्दा

कांग्रेस विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में BLO का शोषण चरम पर चल रहा है. मध्य प्रदेश में BLO से लगातार अत्यधिक कार्य करवाया जा रहा है. चुनावी ड्यूटी, सर्वे, घर-घर सत्यापन, स्कूलों के अतिरिक्त काम, सबकुछ BLO पर थोप दिया गया है. BLO मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या तक कर चुके हैं. एमपी में 9 बीएलओ की मौत की खबर है. इनके परिवार को क्या मुआवजा दिया गया, सरकारी नौकरी दी गई यह सरकार को बताना चाहिए. अबतक बीएलओ को एसआईआर के लिए कोई मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. सरकार को BLO की सुरक्षा और कल्याण की चिंता क्यों नहीं है?

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार बीएलओ का सलाना मानदेय 500 रुपए महीने और 6000 रुपए साल है. मध्य प्रदेश के आठ जिले ऐसे हैं जहां 2023 का ही भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जिसमें धार, अनूपपुर, शहडोल जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले भी शामिल हैं. सरकार के पास बीएलओ को देने पैसा भी नहीं है. नियमित शिक्षकों को BLO कार्य में झोंका जा रहा है. जबरन थोपे गए एसआईआर के कारण परीक्षाओं के समय स्कूलों की अकादमिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और सरकार का कहना है कि जो टीचर्स एसआईआर के काम में लगे हैं उनका काम डिजिटली कराया जा रहा है, लेकिन हकीकत तो यह है कि मध्य प्रदेश के हजारों स्कूलों में आज भी ना तो कंप्यूटर है और ना ही इंटरनेट कनेक्शन यानी बच्चों के भविष्य के साथ भी खुला खिलवाड़ हो रहा है.

December 2, 202511:53 IST

खेत खलिहानों के बोर्ड्स लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, उमंग सिंघार बोले- सरकार मोटी चिड़िया

भोपाल. विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. इस दौरान खाद , बिजली, कर्ज माफी को लेकर प्रोटेस्ट किया. यही नहीं कांग्रेस विधायक खेत खलिहानों के बोर्ड्स लेकर भी पहुंचे. कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार मोटी चिड़िया है जो किसानों के खेतों को चुग रही है. कांग्रेस विधायकों ने संकेतात्मक रूप से चिड़िया को खेतों को चुगते हुए दिखाया.

December 2, 202511:49 IST

शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत, सिरप कांड को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

homemadhya-pradesh

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में बिगड़ी कृषि मंत्री की तबीयत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *