आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई: सोना ₹408 गिरकर ₹99,549 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.14 लाख प्रति किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (12 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 12 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 408 रुपए गिरकर 99,549 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,957 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी की कीमत 92 रुपए बढ़कर 1,13,593 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,501 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹99,549
22 ₹91,187
18 ₹74,662

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,100
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट
जयपुर ₹1,01,550 ₹93,100
इंदौर ₹1,01,450 ₹93,000
पटना ₹1,01,450 ₹93,000
लखनऊ ₹1,01,550 ₹93,100
कानपुर ₹1,01,550 ₹93,100
रायपुर ₹1,01,400 ₹92,950
अहमदाबाद ₹1,01,450 ₹93,000
हैदराबाद ₹1,01,400 ₹92,950

सोर्स: goodreturns (12 अगस्त, 2025)

सोना इस साल अब तक ₹23,387 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,387 रुपए बढ़कर 99,549 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,576 रुपए बढ़कर 1,13,593 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *