आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹469 गिरकर ₹1.09 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.26 लाख किलो बिक रही

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (18 September 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 सितंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 469 रुपए गिरकर 1,09,264 पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1,09,733 रुपए पर था।

वहीं चांदी भी 193 रुपए गिरकर 1,25,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले 17 सितंबर को चांदी 1,25,756 रुपए पर थी। वहीं 16 सितंबर को सोने ने 1,10,869 रुपए और चांदी ने 1,25,756 रुपए के ऑल टाइम हाई बनाया था

इस साल सोना ₹33,102 और चांदी ₹39,546 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 33,102 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,264 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 39,546 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,25,563 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा।

जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *