नई दिल्ली37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना 104 रुपए गिरकर 1,09,603 पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी 245 रुपए घटकर 1,27,763 रुपए पर आ गई है।
इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड ने 1,09,707 रुपए और सिल्वर ने 1,28,008 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹33,441 और चांदी ₹41,746 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 33,441 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,603 रुपए का हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 41,746 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,27,763 रुपए प्रति किलो हो गई है।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,210 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,950 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,800 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,800 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,380 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,100

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण
- वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
- केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
- युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
गूगल पर ट्रेंड कर रहा गोल्ड-सिल्वर
सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। चांदी 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोना 611 रुपए की बढ़त के साथ 1,09,708 रुपए पर पहुंचा। इसके बाद से गोल्ड-सिल्वर रेट को गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को भी देखें तो साफ है कि गोल्ड-सिल्वर रेट को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

सोर्स- GOOGLE TRENDS
.