Last Updated:
Winter Fitness Tips: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की दिनचर्या में कई बदलाव आ जाते हैं. ठंडी हवा, शादियों का सीजन और गरम-गरम खाने की लालसा हमें तेल, मसाले, मिठाई और ज्यादा कैलोरी वाली चीजों की तरफ खींच लेती है. ऐसी चीजों का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने, पेट पर चर्बी जमने और शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है.
सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की दिनचर्या में कई बदलाव आ जाते हैं. ठंडी हवा, शादियों का सीजन और गरम-गरम खाने की लालसा हमें तेल, मसाले, मिठाई और ज्यादा कैलोरी वाली चीजों की तरफ खींच लेती है. ऐसी चीजों का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने, पेट पर चर्बी जमने और शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है. इसलिए इस मौसम में फिट रहने के लिए एक खास फिटनेस प्लान की जरूरत होती है.

पटना के चर्चित जिम के ट्रेनर अंकुश सिंह बताते हैं कि सर्दियों में दिन की शुरुआत हल्के गरम नींबू पानी से करना बेहद फायदेमंद है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है और पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है. यह न सिर्फ आपको पूरे दिन तरोताजा रखता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. ध्यान रहे कि इसमें चीनी न मिलाएं, क्योंकि चीनी शरीर में अनावश्यक कैलोरी बढ़ाती है और वजन नियंत्रित रखने में रुकावट बनती है. आप चाहें तो इसमें चिया सीड डाल सकते हैं.

सर्दियों में शरीर को फाइबर की जरूरत और अधिक बढ़ जाती है. फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है. इस मौसम में गाजर, पालक, मेथी, ब्रोकोली, मिक्स दालें और स्प्राउट्स जैसी चीजों को अपने खाने में शामिल करना चाहिए. पत्तेदार सब्जियां शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ठंड की वजह से पानी पीने की इच्छा कम हो जाती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. पानी की कमी से स्किन ड्राई होने, कब्ज की समस्या बढ़ने और कमजोरी महसूस होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए कोशिश करें कि रोज कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पिएं.

सर्दियों में कई लोग चीनी का सेवन बढ़ा देते हैं. कभी चाय में, कभी मिठाइयों में. लेकिन यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. चीनी शरीर में कैलोरी की मात्रा को तेजी से बढ़ाती है, जबकि सर्दी में कैलोरी बर्न करना काफी मुश्किल होता है. बेहतर होगा कि आप चीनी की मात्रा कम करें या उसकी जगह नेचुरल मिठास को अपने डाइट में शामिल करें.

सर्दियों में एक्सरसाइज को छोड़ना सबसे बड़ी गलती होती है. ठंड की वजह से आलस बढ़ जाता है, लेकिन यह वही समय है जब एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होती है. रोजाना कम से कम 30 मिनट योग या एक घंटे जिम में जरूर बताएं. कार्डियो के साथ हल्का स्ट्रेंथ वर्कआउट जरूर करें. इससे वजन कंट्रोल में रहेगा. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और शरीर पूरे दिन गर्म और एक्टिव महसूस करेगा.
.