Last Updated:
Home Remedies for Warts: मस्से दर्द रहित और हानिरहित होते हैं, लेकिन वह ना केवल हमारे रूप को प्रभावित करते हैं बल्कि कभी कभार तो कॉन्फिडेंस भी लो हो जाता है. इनको हमेशा के लिए हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं. तो आइए देखें कि आप घर पर ही मस्से हटाने के लिए क्या कर सकते हैं…
Home Remedies To Remove Warts: ज्यादातर लोगों के शरीर पर कहीं ना कहीं मस्से मिल जाएंगे. ज्यादातर चेहरे, गर्दन, अंडरआर्म्स, छाती पर अनचाहे मस्से देखने को मिल जाते हैं. हालांकि ये दर्द रहित और हानिरहित होते हैं, लेकिन ये हमारी सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं और इरिटेट कर देते हैं. ये हमारे रूप-रंग को प्रभावित कर सकते हैं इसीलिए मस्सों से अक्सर नफरत की जाती है. मस्से त्वचा के वायरल संक्रमण, खासकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं. कुछ मस्से समय के साथ अपने आप गायब हो जाते हैं, लेकिन कुछ बड़े होकर बढ़ते रहते हैं. मस्से हटाने के लिए वैसे तो बाजार में कई प्रोडेक्ट और क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन वे अच्छे परिणाम नहीं देते. इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू टिप्स लेकर आए हैं, जो 100 फीसदी कारगर हैं और आप इनसे सप्ताह भर में घर बैठे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं.
मस्से हटाने के घरेलू टिप्स | Home Remedies To Remove Warts
सेब का सिरका
सेब का सिरका एक प्राकृतिक एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक है. यह मस्से की कोशिकाओं को धीरे-धीरे मारता है. एक रुई के फाहे को सेब के सिरके में भिगोएं, उसे मस्से पर लगाएं और पट्टी से ढक दें. इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें. कुछ दिनों तक ऐसा करने से मस्सा सूख जाएगा और गिर जाएगा.
लहसुन का प्रयोग
लहसुन में मौजूद एलिसिन एक एंटीवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो मस्सों को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले लहसुन की एक कली लें और उसको अच्छे से पीस लें. फिर उसको मस्सों पर लगा दें और पट्टी से ढक दें. ऐसा आप हर दिन करें. आप लगातार 7 से 10 दिन तक यह काम करेंगे तो देखेंगे कि मस्सा काला होकर खुद ही गिर जाएगा. ध्यान रहे कि अगर मस्से पर लहसुन लगाने से जलन हो रही है तो इसे तुरंत साफ पानी से धो लें.
केले का छिलका
केले के छिलके में एंजाइम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो मस्से हटाने में मदद करते हैं. केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को मस्से पर रखें और पट्टी से ढक दें. इसको रात भर लगा रहने दें. हर दिन ऐसा करने से मस्सा धीरे-धीरे घुल जाएगा और अपने आप गिर जाएगा.
बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल
मस्सों को हटाने के लिए सबसे कारगर उपाय है कि आप बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें. पेस्ट बनाने के बाद आप हर रोज मस्से पर लगाएं. यह पेस्ट स्किन की ऊपरी परत को हटाकर मस्से को धीरे से हटा देता है. इस पेस्ट को दिन में दो बार मस्से पर लगाने से आपको कुछ ही दिनों में परिणाम दिखने लगेंगे.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में सूजन-रोधी और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो मस्सों को हटाने के लिए बेहद कारगर साबित होते हैं. एलोवेरा जेल को आप मस्से पर दिन में कम से कम दो या तीन बना अवश्य लगाएं और लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. हर दिन फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से मस्सा सिकुड़ने लगेगा और कुछ सप्ताह में पूरी तरह से गायब हो जाएंगे.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.