विटामिन D की कमी दूर करने के लिए रोज कितनी देर धूप में बैठना चाहिए? यहां जान लीजिए परफेक्ट टाइम

Last Updated:

Vitamin D Deficiency in Indians: विटामिन D हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है. विटामिन D हमें सूरज की किरणों से मिलता है, लेकिन भारत में बड़ी संख्या में लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं. अगर रोज 15 से 30 मिनट की धूप ली जाए, तो आपको पर्याप्त विटामिन D मिल सकता है. सुबह और शाम के वक्त धूप लेना सबसे फायदेमंद माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

विटामिन D लेने के लिए रोज धूप में 15 से 30 मिनट बैठना चाहिए.

Sunlight and Vitamin D: विटामिन D हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. यह विटामिन शरीर के कामकाज को ठीक बनाए रखने के लिए जरूरी है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यून सिस्टम को सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण को कंट्रोल करता है. विटामिन D की पर्याप्त मात्रा न हो, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी भी हो सकती है. इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन D जरूरी होता है. इसकी कमी से आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है. इसलिए इसकी कमी दूर करना जरूरी है.

विटामिन D का सबसे बड़ा सोर्स सूरज की किरणें हैं. भारत के अधिकतर हिस्सों में सालभर धूप निकलती है, फिर भी अधिकतर लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं. कई रिसर्च बताती हैं कि मॉडर्न लाइफस्टाइल, ज्यादातर घरों, ऑफिस और बंद जगहों में रहने से इस विटामिन की कमी हो जाती है. शारीरिक गतिविधि की कमी, अनहेल्दी डाइट और पर्याप्त धूप न लेना इसके मुख्य कारण हैं. शहरों में विटामिन D की कमी ग्रामीण इलाकों की तुलना में और भी ज्यादा है. लंबे समय तक विटामिन डी की कमी रहने से सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

विटामिन D के लिए धूप में कितनी देर बैठना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप सुबह सुबह 8 से 10 बजे के बीच या शाम 3 से 5 बजे के बीच 15 से 30 मिनट तक बिना सनस्क्रीन के धूप में बैठते हैं, तो शरीर को पर्याप्त विटामिन D मिल सकता है. त्वचा की रंगत के अनुसार धूप का समय बदल सकता है. फेयर स्किन वाले लोगों को कम समय में ज्यादा विटामिन D मिल सकता है, जबकि डार्क स्किन वालों को पर्याप्त विटामिन D के लिए ज्यादा देर धूप में बैठने की जरूरत होती है.

धूप में किस तरह बैठने से मिलेगा ज्यादा विटामिन D?

धूप से विटामिन D लेने के लिए जरूरी है कि आपकी स्किन सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आए. इसके लिए चेहरे, हाथों, बाहों और पैरों को कम से कम 20-25% तक खुला रखना चाहिए. कांच के पीछे बैठकर धूप लेने से फायदा नहीं होता है, क्योंकि UV किरणें कांच से होकर शरीर तक नहीं पहुंचती हैं. इसके अलावा धूप के समय सनस्क्रीन का उपयोग न करें, क्योंकि यह विटामिन D बनने की प्रक्रिया को रोकता है. सूरज की रोशनी इस विटामिन की कमी पूरी करने का सबसे आसान तरीका है. इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए सैल्मन फिश, टूना फिश, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध और मशरूम का सेवन करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

विटामिन D की कमी दूर करने के लिए आपको रोज कितनी देर धूप में बैठना चाहिए?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *