Last Updated:
सर्दियों में होंठ फटना आम समस्या है, लेकिन इसे घर पर मौजूद सरल और प्राकृतिक चीज़ों से आसानी से रोका जा सकता है. शहद, एलोवेरा जेल, नारियल तेल, देसी घी और सरसों का तेल होंठों को नमी और गर्माहट देते हैं, जिससे वे मुलायम, स्वस्थ और खूबसूरत बने रहते हैं. आइए जानते है ऐसी कुछ जरूरी टिप्स…
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही होंठ फटने की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में घर में मौजूद कुछ आसान चीज़ें होंठों को मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं. इसके लिए रात को सोने से पहले शहद में 2–3 बूंद ग्लिसरीन मिलाकर होंठों पर लगाएं. इससे होंठों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और वे जल्दी भरकर मुलायम हो जाते हैं.

ठंडी हवाओं और रूखेपन के कारण होंठ चिटक जाते हैं और कई बार खून भी निकल आता है. ऐसे में होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए घर का देसी घी सबसे आसान उपाय है. दिन में 2–3 बार अपने होंठों पर देसी घी लगाएं, इससे तुरंत राहत और मुलायमता महसूस होगी.

सर्दियों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है त्वचा में, बालों में और इसी तरह होठों की देखभाल के लिए भी. ताज़ा एलोवेरा जेल होंठों की सूजन और जलन को दूर करता है. इसके लिए सुबह और शाम एलोवेरा जेल की पतली परत होंठों पर लगाएं, इससे होंठ मुलायम और सुंदर बने रहेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नारियल का तेल कई तरह से फायदेमंद होता है. सर्दियों में इसका इस्तेमाल करने से त्वचा नमी बनी रहती है और मुलायम रहती है. होठों के लिए भी नारियल तेल बहुत लाभकारी है. इसके लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करके होंठों पर लगाएं. इससे होंठ कम फटते हैं और प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुणों की वजह से उनमें चमक आती है.

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. सरसों के तेल की मालिश शरीर को ठंड से बचाती है. वहीं, सरसों के तेल की एक बूंद नाभि में लगाने से होंठ भी प्राकृतिक रूप से मुलायम और सुंदर बने रहते हैं और फटने से बचते हैं.
.