सर्दियों में शरीर को बूस्ट रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, नहीं सताएगा बीमारियों का डर

सर्दियों में शरीर को बूस्ट रखने के लिए कुछ खास चीज़ें डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके. इस मौसम में हमारे शरीर को अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. तो आइए जानते हैं, कि हमें किस तरह अपना ख्याल रखना चाहिए. यहां जानिए कौन-सी चीज़ें खानी चाहिए और क्यों.

1. गुड़ और तिल

गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करता है और शरीर को गर्म रखता है. तिल में अच्छे फैट्स और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. सर्दियों में तिल-गुड़ की मिठाई या लड्डू जरूर खाएं.

2. मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है. यह शरीर को एनर्जी देता है और ठंड में गर्माहट बनाए रखता है. इसे स्नैक के रूप में या चटनी में शामिल करें.

3. गाजर और मौसमी सब्जियां

गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है. पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाती हैं.

4. ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं और एनर्जी देते हैं, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल और दिमाग के लिए अच्छे हैं.

5. अदरक और हल्दी

अदरक शरीर को गर्म रखता है और सर्दी-खांसी से बचाता है. हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. हल्दी वाला दूध और अदरक की चाय सर्दियों में जरूर लें.

6. मौसमी फल

संतरा, अमरूद और आंवला विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं और त्वचा को हेल्दी रखते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट भी देते हैं.

7. बाजरा और ज्वार

ये अनाज सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं. बाजरे की रोटी या खिचड़ी सर्दियों में बेहतरीन विकल्प है.

सर्दियों में ज्यादा तली-भुनी चीज़ों से बचें और पानी पीना न भूलें. इस तरह हम सर्दियों में भी अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *