एक इंटरव्यू में अधिकारी की नौकरी का मौका! यह डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचें बिहार के इस जॉब कैंप में

Last Updated:

Jjob Camp In Bhojpur: अगर आपको रोजगार की तलाश है तो आप भोजपुर में 28 नवंबर को जिला नियोजनालय में subros limited द्वारा 75 पदों के लिए जॉब कैंप लगेगा. जिसमें IT, डिप्लोमा, दसवीं पास युवा मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं. यह कैंप 28 नवंबर को आयोजित है. अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक नियोजनालय परिसर में पहुंच जाएं.

ख़बरें फटाफट

भोजपुर: बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भोजपुर जिला नियोजनालय की ओर से 28 नवंबर (शुक्रवार) को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की प्रमुख कंपनी Subros Limited द्वारा कुल 75 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि कौशल और नौकरी के बीच की खाई को कम किया जा सके. जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक नियोजनालय परिसर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका?
जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि कंपनी द्वारा लाइन लीडर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई, +2 (इंटर) या डिप्लोमा पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक, पुरुष और महिला दोनों पात्र हैं.

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों की मूल एवं फोटोकॉपी लेकर आना होगा. आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (रिज्यूमे), निबंधन प्रमाणपत्र जरूरी है.

पूरी तरह निःशुल्क भर्ती प्रक्रिया
नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यह अवसर रोजगार पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और अधिक से अधिक बेरोजगार इससे लाभ उठाएं.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

homecareer

सिर्फ एक इंटरव्यू और मिलेगी अधिकारी पद पर नौकरी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *