Last Updated:
Tips And Tricks: क्या आप भी सिल्क पहनने के शैकिन हैं? तो इसको साफ करने की चिंता छोड़ दें. केवल 2 से 3 रुपये के खर्च में सिल्क का कपड़ा नए जैसे हो जाएंगा.
भागलपुरः सिल्क कपड़े पहनने के शौकीन बहुत लोग होते हैं. खासकर फेस्टिव सीजन में लोग सिल्क के कपड़े को अत्यधिक पसन्द करते हैं. ऐसे में सिल्क इंडस्ट्री भागलपुर की बात करे तो यहां के सिल्क का जलवा देश से लेकर विदेशों तक मे छाया हुआ है. ऐसे में लोग यहां के सिल्क के कपड़े पसन्द अधिक करते हैं. कई बार लोग इस डर से इसको कम पहनते हैं कि इसका मेंटेनेंस काफी अधिक है. लेकिन आज आपको काफी सस्ता मेंटेनेंस इसका बताने वाले हैं.
सिल्क मतलब है सिल्की कपड़े. इसे पहनने के बाद अक्सर लोग इसे लॉन्ड्री में भेजते हैं ताकि यह अच्छे से साफ हो और फिर से नया दिखने लगे. लेकिन अगर मैं कहूं कि केवल 2 से 3 रुपये में आपके सिल्क के कपड़े नए जैसे हो जाएंगे तो शायद आप चौंक जाएंगे. लेकिन यह सच है, मात्र 2 से 3 रुपये में आपका सिल्क का कपड़ा नया दिखने लगेगा.
दरअसल, जब आप घर में सिल्क के कपड़े धोने की सोचते हैं, तो आपको लगता है कि इसे कैसे साफ करें. सबसे पहले शैम्पू या ऊनी वस्त्र धोने वाला पदार्थ (इजी) लें और इसे अच्छे से पानी में घोल लें. इसके बाद सिल्क के कपड़े को इसमें धो दें. जब यह अच्छे से धुल जाए, तो इसमें थोड़ा सा रिवाइव डाल दें. यह कपड़े की आयु बढ़ा देगा और इसके साथ-साथ इसमें बिल्कुल नई जैसी चमक भी आ जाएगी. इसके बाद आप इसे इस्त्री कर दें, आपका कपड़ा बिल्कुल नया जैसा हो जाएगा. केवल 2 से 3 रुपये खर्च कर आप सिल्क के कपड़े का मेंटेनेंस कर सकते हैं.
सिल्क के कपड़े की धुलाई बिल्कुल है आसान
आपको बता दें यह सिल्की धागा होने के कारण इसपर से गंदा जल्द निकल जाता है. इसलिए ज्यादा लॉन्ड्री वास की जरूरत नहीं पड़ती है. जब कभी आप कपड़े की धुलाई करें तो हल्के हाथों से करें. जिससे कपड़े पर असर नहीं पड़ेगा.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
.