Last Updated:
Tips And Tricks: नल और हैंडल पर जंग, पानी के दाग और सफेद निशान जम जाते हैं. बार-बार धोने के बाद भी यह गंदगी नहीं जाती और नल की चमक फीकी पड़ जाती है. तो इस समस्या कुछ आसान घरेलू उपाय हैं. जिसको अपनाकर आप फिर से इसे चकाचक कर सकते हैं.
घर की सफाई में बाथरूम सबसे अहम जगह होती है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि नल और हैंडल पर जंग, पानी के दाग और सफेद निशान जम जाते हैं. बार-बार धोने के बाद भी यह गंदगी नहीं जाती और नल की चमक फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जिनसे नल और हैंडल बिना ज्यादा मेहनत किए नए जैसे चमकने लगेंगे.

नींबू में मौजूद एसिड जंग को आसानी से हटाता है. इसके रस को सीधे नल और हैंडल पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर कपड़े से रगड़ दें. जंग और दाग अपने आप साफ हो जाएंगे.

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को जंग लगी जगह पर लगाकर ब्रश से साफ करें. कुछ ही मिनट में दाग हल्के होकर गायब हो जाएंगे.

सफेद सिरका भी एक असरदार उपाय है. इसे कपड़े पर डालकर नल पर रगड़ें. इससे जमी गंदगी और जंग दोनों हट जाते हैं और नल में चमक लौट आती है.

जंग हटाने के लिए एक कप चूना में आधा चम्मच नमक और पानी मिला लें. इससे पेस्ट जैसा बना लें और 10 मिनट के लिए जंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें. अब विनेगर डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें. स्क्रबर से रगड़ने पर एकदम साफ हो जाएगा नल.

अगर नल पर जिद्दी दाग हैं और वे आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो डिशवॉश सोप और गर्म पानी का इस्तेमाल करें. डिशवॉश सोप में मौजूद ग्रीस-कटिंग फॉर्मूला दागों को ढीला करने में मदद करता है.

अगर हफ्ते में एक बार यह उपाय अपनाए जाएं, तो नलों पर न तो जंग जमेगी और न ही पानी के दाग दिखेंगे.
.