Tips & Tricks: बाढ़ के पानी से शुरू हो गई दाद-खाज और खुजली… झटपट ट्राई करें ये रामबाण उपाय

Last Updated:

Skin Problem Due To Flood Water : बाढ़ के गंदे पानी में लगातार भीगने से दाद-खाज और खुजली जैसी स्किन प्रॉब्लम तेजी से फैलने लगती हैं। शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली बढ़ते ही लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में घरेलू नु…और पढ़ें

बहराइच : बरसात का मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन गंदे पानी और लगातार नमी के कारण यह त्वचा के लिए मुश्किलें भी बढ़ा देता है. इस दौरान फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाने और एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं . खासकर पैरों और कमर पर रैशेज व लाल चकत्ते इसलिए हो जाते हैं क्योंकि त्वचा लंबे समय तक गीली रहती है,गंदे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं और स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं.

बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं. खासकर गंदे पानी के लगातार संपर्क में रहने से पैरों. हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर फंगल इंफेक्शन और दाने हो जाते हैं. जानकारों का मानना है कि अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो बस एक छोटा सा काम हर रोज करना होगा yani बरसात के दिनों में नारियल तेल (कोकोनट ऑयल) का नियमित इस्तेमाल. यह तेल त्वचा पर एक परत बनाता है. जिससे इंफेक्शन फैलने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्किन प्रॉब्लम
यूपी सहित देश के कई हिस्सों में हर साल लाखों लोग बाढ़ का सामना करते हैं. ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा स्किन प्रॉब्लम झेलनी पड़ती है. पैरों में घाव और हाथों पर खुजली आम हो जाती है. और समय रहते ध्यान न देने पर इंफेक्शन तेजी से फैलता है. ऐसे हालात में कोकोनट ऑयल किसी वरदान से कम नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह एकमात्र ऐसा तेल है जिसे सीधे प्रभावित स्थान पर लगाया जा सकता है और यह स्किन को सुरक्षित रखता है.

ये लोग भी कर सकते हैं इस्तेमाल
नारियल तेल की यह खासियत कोई नई नहीं है. पुराने जमाने से लोग सिर से लेकर पैरों तक इसका इस्तेमाल करते आए हैं. ठंड में एड़ियां फटने पर हो या बालों को मजबूत बनाने के लिए हर घर में नारियल तेल का उपयोग आम था. आज भी कई परिवार इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए हुए हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग अगर पहले से कोकोनट ऑयल, जरूरी दवाइयां और बचाव का सामान स्टोर करके रखें तो पूरा परिवार सुरक्षित रह सकता है. सिर्फ ग्रामीण ही नहीं बल्कि वे लोग भी जो रोज पानी के संपर्क में रहते हैं. जैसे प्लंबर. क्लीनर या सफाईकर्मी. उन्हें हर दिन इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाढ़ के पानी से शुरू हो गई दाद-खाज और खुजली… झटपट ट्राई करें ये रामबाण उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *