Tips-Tricks: मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, अपनाएं ये घरेलू उपाय, झटपट मिलेगी मुक्ति

Last Updated:

Tips and Tricks: मच्छर न केवल हमारे घरों में परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि वे कई बीमारियों के वाहक भी होते हैं. मलेरिया, डेंगू, और चिकगुनिया जैसी बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं. इसलिए मच्छरों से मुक्ति पाना बहुत जरूरी है. इस खबर में हम आपको इसके लिए बेहद कारगर उपाय बताने जा रहे हैं.

मच्छर भगाने के लिए अगर आप रासायनिक दवाओं का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो घरेलू उपाय आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो मच्छरों से मुक्ति पाने में मदद कर सकता है.

यह उपाय न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है.इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूर: प्याज के ऊपर वाले छिलके, तेज पत्ता, कपूर, सरसों का तेल या नीम का तेल, दीप, बत्ती

सबसे पहले आप प्याज के ऊपर वाले छिलके, और तेजपत्ता को स्टोर करें. गैस चूल्हा पर एक पेन चढ़ाकर उसमें प्याज के पत्ते और तेज पत्ता को अच्छी तरीके से भून लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर उसे एक पेपर पर डाल के हाथों से मसलकर अच्छा सा पाउडर बना लें. फिर आप कपूर का भी पाउडर बनाकर रख लें. उसके बाद एक दीप ले उसमें थोड़ी सी सरसों का तेल या नीम का तेल डालें.

फिर उसमें कपूर का पाउडर और तैयार की हुई तेज पत्ता प्याज का पाउडर उसमें डालें. फिर एक बत्ती को डालकर माचिस से उसे जला दें. उसके बाद आप अपने बेडरूम में या किचन में रख कर देखिए 10 मिनट के अंदर आपके रूम का मच्छर देखते ही देखते गायब हो जाएंगे.

homelifestyle

मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, अपनाएं ये घरेलू उपाय, झटपट मिलेगी मुक्ति

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *