Tips & Tricks: गंदा सोफा मिनटों में चकाचक! दिवाली से पहले अपनाएं ये एक्सपर्ट फॉर्मूला, चमकेगा कोना-कोना

Last Updated:

Sofa cleaning Tips And Tricks: मैकेनिक संजय कुमार बताते हैं कि घर पर सोफे की सफाई करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं, बल्कि आपकी रसोई में मौजूद चीजें ही काफी हैं.

ख़बरें फटाफट

घर के इन चीजों से ऐसे करें गंदे खराब सोफा को साफ

पूर्णियाः दिवाली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. पर घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो चुका है. घर के बाकी हिस्सों की सफाई तो आसानी से हो जाती है, लेकिन सोफे को साफ करना अक्सर एक मुश्किल और खर्चीला काम लगता है. केमिकल या वैक्यूम क्लीनर के खर्च के बारे में सोचकर ही परेशान हो जाते हैं. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप एक आसान और सस्ते घरेलू उपाय से अपने पुराने सोफे को बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं.

एक्सपर्ट से जानिए टिप्स
पूर्णिया में सोफा बनाने का काम करने वाले मैकेनिक संजय कुमार बताते हैं कि घर पर सोफे की सफाई करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं, बल्कि आपकी रसोई में मौजूद चीजें ही काफी हैं. इस तरीके से आप न सिर्फ पैसे बचाएंगे, बल्कि आपका सोफा भी सुरक्षित तरीके से साफ हो जाएगा.

ऐसे करें सोफे की सफाई
धूल हटाएं: सबसे पहले सोफे पर रखे कुशन और कवर हटा दें. फिर एक सूखे कपड़े या मुलायम ब्रश की मदद से सोफे पर जमी धूल को अच्छी तरह झाड़ लें. कोनों और दरारों में जमी धूल को हटाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा गंदगी होती है.

क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाएं: एक बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसमें माइल्ड शैंपू (जैसे बच्चों का शैंपू) मिलाकर झाग बना लें. अब इसमें नींबू का रस निचोड़ दें. नींबू एक प्राकृतिक क्लीनर है, जो दाग-धब्बे हटाने के साथ-साथ सोफे से आने वाली बदबू को भी दूर करता है.

स्क्रब करें: इस घोल में एक सॉफ्ट ब्रश या स्क्रबर डुबोएं और हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. अब इस नम स्क्रबर से सोफे के फैब्रिक पर धीरे-धीरे स्क्रब करें. ध्यान रहे कि कपड़े को ज्यादा जोर से न रगड़ें. एक हाथ में साफ और सूखा कपड़ा रखें और स्क्रब करने के तुरंत बाद उस हिस्से को पोंछते जाएं.

सुखाएं: जब पूरा सोफा साफ हो जाए, तो इसे कुछ घंटों के लिए पंखे की हवा में या किसी हवादार जगह पर सूखने के लिए छोड़ दें. इससे सोफे में नमी नहीं रहेगी और वह पूरी तरह फ्रेश हो जाएगा.

बिना नुकसान पहुंचाए चमकाएं
इस आसान तरीके से आप किसी भी तरह के फैब्रिक (सूती, सिंथेटिक या लाइट कलर) वाले सोफे को बिना नुकसान पहुंचाए चमका सकते हैं. बस यह सुनिश्चित करें कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips: गंदा सोफा मिनटों में चकाचक! दिवाली से पहले अपनाएं ये एक्सपर्ट फॉर्मूला

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *