Last Updated:
Chuha Bhagane Ka Upay: त्योहारों से पहले चूहों से छुटकारा पाने के लिए एक आसान घरेलू उपाय सामने आया है. इसमें आटा, हल्दी, फिटकरी, तेल और धागे का उपयोग किया जाता है. यह तरीका बिना किसी जहर या केमिकल के चूहों को घर से दूर भगाता है. गृहिणियों के अनुसार यह नुस्खा सस्ता, सुरक्षित और बेहद असरदार है.
<br />त्योहारों के समय घर की सफाई के साथ एक बड़ी चुनौती होती है — किचन और स्टोर रूम में बढ़ते चूहे। ये छोटे-छोटे जीव न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि बीमारियों का कारण भी बनते हैं. बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स से राहत तो मिलती है, पर ये बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

इस परेशानी का सरल और सुरक्षित समाधान एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसमें केवल आटा, हल्दी, तेल, फिटकरी और धागा की मदद से चूहों को बिना मारे घर से दूर भगाया जा सकता है. यह तरीका सस्ता, असरदार और पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे कोई भी आसानी से घर पर तैयार कर सकता है.

एक पुराने कंटेनर में हल्दी पाउडर, डेढ़ चम्मच गेहूं का आटा, थोड़ा सा तेल, फिटकरी का पाउडर और थोड़ा-थोड़ा पानी डालें. इसे अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. ध्यान रहे कि पेस्ट इतना गाढ़ा हो कि आसानी से किसी वस्तु पर चिपक सके.

अब छोटे-छोटे धागे काटकर इस पेस्ट में मिला दें. यह धागा चूहों के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे वे घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. इसके बाद खाली रील या छोटे पेपर रोल लें, उन्हें काटें और इस पेस्ट से पूरी तरह कवर कर दें.

तैयार किए गए रील के टुकड़ों को उन जगहों पर रखें जहां चूहों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है — जैसे किचन के कैबिनेट के पीछे, सिंक के नीचे, दरवाजों के कोने, दीवार की दरारें या स्टोर रूम के अंधेरे हिस्से. ये टुकड़े हल्के होते हैं और जमीन पर घूमने पर हल्की आवाज करते हैं, जिससे चूहे इन्हें खाने के लिए आकर्षित होते हैं.

बिलासपुर की गृहणी ज्योति निराला कहती हैं कि उन्होंने यह तरीका अपनाया और कुछ ही घंटों में फर्क दिखने लगा. “पहले जहां रोज चूहों की हलचल रहती थी, अब वहां एक भी चूहा नजर नहीं आता,” उन्होंने बताया. उन्होंने कहा, “त्योहारों से पहले यह नुस्खा हर घर में अपनाना चाहिए.”
.