Tips: झड़ते बाल, रूखापन या टूट-फूट! 140 जड़ी-बूटियों वाला ये तेल है समाधान, जानिए वैद्य का दावा

Last Updated:

Tips And Tricks: सीतामढ़ी के आयुर्वेदी वैद्य राका बाबा ने 140 जड़ी-बूटियों से हर्बल तेल बनाया है. उनका दावा है कि जो बाल झड़ना, डैंड्रफ और नजला जैसी समस्याओं में कारगर है. इसके साथ उन्होंने जीवनशैली और खानपान में सुधार करने की सलाह दी है. जानिए इस तेल की खासियत और फायदे.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: आधुनिक दौर में बाल झड़ना युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. बाजार में मौजूद महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को खास राहत नहीं मिल पाती. ऐसे में आयुर्वेद और हर्बल उपचारों की ओर लोगों का झुकाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच आयुर्वेदी वैद्य राका बाबा ने दावा किया है कि उन्होंने 140 तरह की जड़ी-बूटियों से एक विशेष हर्बल तेल तैयार किया है, जो बाल झड़ना, टूटना, डैंड्रफ और सिर की खुश्की जैसी समस्याओं में कारगर हो सकता है. राका बाबा के अनुसार यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए सुरक्षित है.

तेल में 140 जड़ी-बूटियां शामिल, कोई दुष्प्रभाव नहीं
रिपोर्टर से बातचीत के दौरान बाबा जी ने बताया कि उनके इस तेल में रीठा, शिकाकाई, आंवला, भृंगराज समेत 140 दुर्लभ जड़ी-बूटियां शामिल हैं. उनके अनुसार इस तेल के नियमित उपयोग से बाल झड़ना कम होता है. टूटने की समस्या घटती है. बाल स्वाभाविक रूप से मजबूत होते हैं. उनका दावा है कि इस तेल का कोई दुष्प्रभाव नहीं है. यह पूरी तरह आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार किया गया है. बाबा जी ने कहा कि न केवल सिर की खुश्की और डैंड्रफ बल्कि ‘नजला’ जैसी समस्या में भी यह तेल फायदेमंद है.

जीवनशैली और खानपान सुधारने की जरूरत
बाबा जी के मुताबिक नजला एक तरह का कीट रोग है, जो बालों की जड़ों को प्रभावित कर बाल कमजोर कर देता है. शरीर के अन्य हिस्सों जैसे आंख, दांत और पेट पर भी असर डाल सकता है. राका बाबा का कहना है कि सिर्फ तेल लगाने से ही नहीं बल्कि जीवनशैली और खानपान सुधारने से भी बालों की सेहत बेहतर होती है. उन्होंने रोजाना गुनगुने तेल से हल्की मालिश करने, तनाव कम रखने, पर्याप्त नींद लेने और पौष्टिक भोजन शामिल करने की सलाह दी. आयुर्वेद के अनुसार आंवला, त्रिफला, भृंगराज, एलोवेरा और नीम जैसी चीजें बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. बाबा जी ने युवाओं को बाजार के केमिकलयुक्त उत्पादों से बचने की भी सलाह दी.

अपनाएं घरेलू नुस्खे
इसके साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं. सप्ताह में दो बार आंवला और नारियल तेल मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं. नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर बाल धोने से डैंड्रफ और खुश्की में राहत मिलती है. दही और मेथी का पेस्ट बालों में लगाने से बाल मुलायम और घने दिखते हैं. वहीं गर्म पानी से बार-बार बाल धोने से बचने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर राका बाबा का दावा है कि सही देखभाल, आयुर्वेद और संतुलित जीवनशैली अपनाने से बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

झड़ते बाल, रूखापन या टूट-फूट! 140 जड़ी-बूटियों वाला ये तेल है समाधान

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *