Last Updated:
Tips And Tricks: ऊनी कपड़े भीगने के बाद भारी हो जाते हैं. उनको धोने में बहुत मेहनत लगती है, इसलिए ज्यादातर लोग लॉन्ड्री का रुख करते हैं. लेकिन, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे बिना मेहनत आप घर ऊनी को लॉन्ड्री की तरह साफ कर सकेंगे. जानें सब…
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में स्वेटर हो या फिर जैकेट या कंबल, गंदे होने के बाद ड्राई क्लीनिंग करना होता है. इसमें मोटे पैसे खर्च होते हैं, लेकिन अब पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, घर पर आसान तरीके से ऊनी कपड़ों की सफाई की जा सकेगी.

यदि आपके ऊनी कपड़े गंदे नहीं हैं, तब सबसे पहले कपड़ों को अच्छी धूप में फैला कर रख दें. मतलब ऊनी कपड़ों को धूप में रखने के बाद कपड़ों में जमी बदबू और नमी खत्म हो जाएगी. इससे कीटाणु भी पूरी तरीके से मर जाएंगे.

धूप दिखाने के बाद उन्हीं कपड़ों को आयरन करें. जहां प्रेस करते समय कपड़े के ऊपर एक सूती कपड़ा जरूर रख लें, जिससे प्रेस में ऊनी रेशा न चिपकें. ऐसा करने से हल्के निकले हुए रेशे दब जाते हैं और कपड़े में चमक वापस आ जाती है.

हालांकि, अक्सर देखने में आता है कि कपड़े की धुलाई के बाद रेशे दिखाई देते हैं, जिसे हटाने का एक और तरीका है. सेविंग रेजर, इसको का हल्के हाथ से कंबल या फिर स्वेटर की सतह पर चलाने से रेशे दब जाते हैं. हालांकि, रेजर को ज्यादा जमकर न दबाएं, वरना कपड़ा फट भी सकता है.

गर्म कपड़ों को धोते समय निचोड़ने पर सावधानी बरतनी चाहिए, जहां हल्के हाथों से दबाकर पानी निकालना चाहिए और कपड़ों के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

स्वेटर या फिर कंबल पर रेशे निकल आते हैं, तब बर्तन धोने वाला स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले कपड़े को समतल रखें. फिर हल्के हाथों से स्क्रब को रगड़ें, जिससे सतह पर जमे हल्के रेशे आसानी से निकल जाएंगे और कपड़ा मुलायम भी दिखेगा.

इन तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ऊनी स्वेटर और कंबल को ड्राई क्लीन जैसा नया बना सकते हैं, बस थोड़ा धैर्य और सावधानी रखना होगा.
.