Last Updated:
Tips And Tricks: घर की सतह पर जमी जिद्दी काई अब घंटों रगड़े बिना हटाई जा सकती है. सिर्फ 10 रुपए का सफेद पाउडर इस्तेमाल कर मिनटों में चमक वापस पाई जा सकती है. यह आसान तरीका न सिर्फ समय बचाएगा बल्कि पैसे भी व्यर्थ नहीं होंगे
दिवाली आने को है हर कोई चाहता है. उनका घर चमचमाता नजर आए ऐसे में मानसून सीजन के दौरान घर में लगने वाली काई हर किसी के लिए समस्या रहती है. जिसको निकालने में ही घंटो बीत जाते है. मगर काई नही निकलती ऐसे में आपको 10 रूपए का ऐसा सफेद पाउडर बताएंगे जो आपकी घंटो की मेहनत को मिनटो में पूरा कर देगा. जाने घर की इस आसान टिप्स को.

अक्सर देखने को मिलता है कि घरों की दीवारों पर खासकर नमी वाली जगहों पर काई या फंगस का जमना कॉमन बात है. मानसून सीजन के अलावा, अगर किसी जगह पर पानी का रिसाव हो रहा है यां बूंद-बूंद गिर रही है तो काई जम जाएगी. जो ना सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगती, बल्कि दीवारों को भी कमजोर करती है और पेंट को खराब कर देती है. काई लगी दीवारों पर पेंट करते हैं. जल्द ही उखड़ जाएगा और पैसे बर्बाद हो जाएंगे.

यह तरीका इतना आसान है कि आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी, जो आसानी से बाजार में मिल जाती हैं. टॉयलेट क्लीनर अक्सर लोगों के घर में मौजूद होता है. इसके अलावा सफेद पाउडर यानी कि 10 रुपये का एंटासिड पाउडर (ईनो) का पैकेट या बेकिंग सोडा भी ले सकते हैं.

इसके बाद आपको सबसे पहले, जहां भी काई लगी है, उस पर टॉयलेट क्लीनर की कुछ बूंदें डालें, अब एक पुराने ब्रश की मदद से क्लीनर को काई वाली जगह पर अच्छी तरह से फैला दें. उसके बाद ईनो या बेकिंग सोडा छिड़क दीजिए. आप देखेंगे कि दोनों चीजें मिलकर झाग बनाने लगेंगी. यह झाग ही काई को कमजोर करने का काम करेगा. जिससे आपका काम आसान होने लगेगा.

टॉयलेट क्लीनर और सफेद पाउडर के मिश्रण को 5 मिनट के लिए लगे रहने दें. इस दौरान मिश्रण काई की जड़ों को ढीला कर देगा. अब तय समय बाद ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें. आप देखेंगे कि काई आसानी से निकलने लगेगी. आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिससे काई निकलने लग जाएगी.

टॉयलेट क्लीनर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है, जो काई और फंगस को जलाने का काम करता है. जबकि सफेद पाउडर एल्कलाइन होते हैं. जब एसिड और एल्कलाइन मिलते हैं, तो एक केमिकल रिएक्शन होती है, जिससे झाग बनता है. यह झाग काई की सतह पर एक दबाव बनाता है और उसे जड़ से ढीला कर देता है, जिससे वह आसानी से निकल जाती है और आपके चेहरे पर घर की सफाई की चिंता नही बल्कि खुशी नजर आएगी.
.