एयर फ्रायर एक बेहतरीन किचन अप्लायंस है. इसमें आप कम तेल में खाने को तल सकते है और कुरकुरा बना सकते हैं. ये डीप फ्राइंग का हेल्दी ऑप्शन है. इसका यूज आप बेक, ग्रिल, रोस्ट और रीहीट करने के लिए कर सकते हैं.
एयर फ्रायर के यूज के तरीकों के बाद बारी आती है इसकी सफाई की, लगातार ऑयल के संपर्क में आने से इसका ट्रे चिपचिपा हो जाता है. लेकिन आप इसे सीधे टैब के नीचे पानी में डालकर स्क्रब से घिसने की गलती बिल्कुल मत कर दीजिएगा. इसे क्लिन करने का सही तरीका क्या है, यहां हम आपको बता रहे हैं-
एयरफ्रायर को कितनी बार साफ करना चाहिए
आपको हर बार इस्तेमाल के बाद एयर फ्रायर की ट्रे को साफ करनी चाहिए और कुछ बार इस्तेमाल के बाद पूरे अप्लायंस को भी साफ करना चाहिए. हालांकि एयर फ्रायर कम तेल इस्तेमाल करने के लिए बनाए गए हैं, फिर भी उनमें चिकनाई के अवशेष जमा हो सकते हैं.
एयरफ्रायर को साफ करने का सही तरीका
– एयर फ्रायर की ट्रे या जाली और अन्य सभी अलग किए जा सकने वाले हिस्सों को गर्म, साबुन वाले पानी में भिगो दें. कम से कम 10 मिनट तक भिगोकर रखें ताकि चिपके हुए टुकड़े नरम हो जाएं.
– एयर फ्रायर पैन और बास्केट को मुलायम स्पंज या नरम ब्रिसल वाले ब्रश से साफ करें ताकि खाने के टुकड़े और चिकनाई निकल जाए.फिर हवा में सूखने दें.
– यदि आपके पास मेटल रैक वाला एयर फ्रायर है, तो उन्हें साफ करने और तले हुए भोजन को तुरंत हटाने के लिए स्टेनलेस स्टील के ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग करें.
– एयर फ्रायर के किसी भी ऐसे हिस्से पर स्टेनलेस स्टील के ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल न करें जिस पर खरोंच लग सकती हो.
– एयर फ्रायर को पानी में डुबोने की गलती नहीं करें. साथ ही एयर फ्रायर के बाहरी हिस्से और बास्केट के अंदरूनी भाग या बास्केट को पकड़ने वाले हिस्से को नम कपड़े से पोंछें.
.