Tips and Tricks: वेस्ट नहीं बेस्ट है आलू के छिलके, सेहत, सौंदर्य और बागवानी के लिए है वरदान, ऐसे करें उपयोग

Last Updated:

Use of Potato Peelings: आलू के छिलके अक्सर कचरे में फेंक दिए जाते हैं, लेकिन ये सेहत, सौंदर्य और घरेलू उपयोगों के लिहाज से बेहद फायदेमंद हैं. चेहरे पर इसके पेस्ट से दाग-धब्बे हटते हैं, बालों में लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बर्तन चमकाने से लेकर थकी हुई टांगों की राहत तक में उपयोग किया जा सकता है. बागवानी में भी इसका जैविक खाद के रूप में बेहतरीन प्रयोग होता है.

आलू का इस्तेमाल हर रसोई में होता है, लेकिन उसके छिलके ज्यादातर कचरे में फेंक दिए जाते हैं. जबकि इसके छिलके सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए खजाना साबित हो सकते हैं. इनमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी6 मौजूद रहता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

ब्यूटी एक्सपर्ट सरिता कुमावत ने बताया कि आलू के छिलकों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं. यह प्राकृतिक फेसपैक की तरह काम करता है और त्वचा को निखार देता है. खासकर गर्मियों में इसका इस्तेमाल ठंडक और ताजगी का एहसास देता है. चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इसे हफ्ते में दो बार लगाना फायदेमंद है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

उन्होंने बताया कि बालों के लिए भी आलू के छिलके कारगर माने जाते हैं. छिलकों का पेस्ट या रस बालों की जड़ों में लगाने से रूसी कम होती है और बाल मजबूत बनते हैं. इसके नियमित उपयोग से बाल झड़ना कम हो जाता है और कालेपन में भी सुधार आता है. यह सबसे सस्ता आसान घरेलू उपाय है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

सौंदर्य के अलावा घर की बागवानी में भी आलू के छिलकों का बेहतरीन उपयोग है. छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और खाद में मिलाएं. इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और पौधे हरे-भरे रहते हैं. यह जैविक खाद पौधों की तेजी से वृद्धि में मदद करता है और फूल-फल ज्यादा निकलते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

आलू के छिलके शरीर की थकान मिटाने में भी काम आते हैं. इन्हें उबालकर बने पानी में हाथ-पांव डुबोने से दर्द और सूजन कम होती है. यह खासतौर पर पैरों की सूजन और थकावट दूर करने के लिए फायदेमंद नुस्खा है. कई लोग इसे घरेलू स्पा ट्रीटमेंट की तरह अपनाते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

रसोई में सफाई के लिए भी आलू के छिलकों का उपयोग किया जा सकता है. स्टील और चांदी के बर्तन आलू के छिलके से रगड़ने पर चमक उठते हैं. यह प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है. इससे केमिकल वाले महंगे पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं रहती और बर्तन भी सुरक्षित रहते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

इस तरह आलू के छिलके वेस्ट नहीं बल्कि बेस्ट साबित होते हैं. यह सेहत, सौंदर्य, बागवानी और घर की सफाई हर जगह काम आता है. रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें उपयोग करने से पैसे बचते हैं. ऐसे में जब जब अगली बार आलू का उपयोग करे और उसके छिलके निकाल कर फेंकने की बजाय उसे उपयोग में लेने के बारे में सोचे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वेस्ट नहीं बेस्ट है आलू के छिलके, हेल्थ और ब्यूटी दोनों के लिए है वरदान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *