Tips And Tricks: कंबल और रजाई से आ रही बदबू को दूर करने का सबसे सरल तरीका, पूरे सीजन रहेंगे फ्रेश, जानें कैसे

Last Updated:

Tips And Tricks: घरों में पुराने कंबल और रजाई को लंबे समय तक इस्तेमाल न करने या बंद अलमारी में रखने से उनमें एक अजीब सी स्मेल आने लगती है, ऐसे में उन्हें ठंडा में बाहर निकलने और दोबारा उपयोग करने से पहले कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप उस बदबू को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं, जिससे रात में आराम से ओढ़कर सो सकते हैं.

पुराने कंबल और रजाई को बंद अलमारी से निकालने के बाद गंध भगाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है कि कंबल या रजाई को तेज धूप में कुछ घंटों तक फैलाकर रखें. सूरज की रोशनी कंबल के बैक्टीरिया और फफूंदी को खत्म करती है, जिससे बदबू गायब हो जाती है.

सिरका और डिटर्जेंट से धोएं

अगर आप वॉशिंग मशीन में कंबल धो रहे हैं तो डिटर्जेंट के साथ एक कप सफेद सिरका भी डालें. सिरका प्राकृतिक रूप में गंध को दूर करने के काम करता है. पुरानी महक को खत्म कर देता है. कंबल, रजाई को एकदम फ्रेस कर देता है, जिसका उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होती है.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

अगर कंबल रजाई को धोना मुश्किल है, तो उस पर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और फैला कर रख दें. कुछ घंटे बाद झाड़ दें. अगर गंध ज्यादा है तो पूरी रात बेकिंग सोडा लगे रहने दें. बेकिंग सोडा नमी सोख लेता है. बदबू को खत्म करता है.

एसेंशियल ऑयल ट्रिक

धूप में सुखाने या धोने के बाद कंबल पर लैवेंडर या नींबू के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें. इससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है.

अलमारी में रखें खुशबूदार पैकेट

कंबल या रजाई को स्टोर करते समय दीवान या अलमारी में खुशबूदार सैशे, कपूर या नीम की पत्तियां रखें. इससे दोबारा आपके कंबल रजाई में स्मेल नहीं आएगी. यह तरीका प्राकृतिक खुशबू भी बनाए रखता है. कपूर हवा में मौजूद नमी को सोख लेता है. फफूंदी बनने से रोकता है. नीम की पत्तियां कीड़ों को दूर रखती हैं. वहीं खुशबूदार सैशे अलमारी को हल्की–सी महक से भर देते हैं. इससे हर बार कंबल या रजाई निकालने पर आपको ताजगी का एहसास होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कंबल-रजाई से आ रही बदबू को दूर करने का सबसे सरल तरीका, पूरे सीजन रहेंगे फ्रेश

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *