Tips And Tricks: छोटा सा उपाय, बड़ा असर! मिनटों में साफ करें गंदे ईयरबड्स, पाएं नए जैसा लुक और दमदार आवाज

Last Updated:

Tips And Tricks: गंदे ईयरबड्स अक्सर साउंड क्वालिटी को प्रभावित करते हैं. इस आसान और घरेलू तरीके से आप अपने ईयरबड्स को मिनटों में साफ कर सकते हैं. न सिर्फ़ धूल और मैल हटेगा, बल्कि संगीत का अनुभव भी नए जैसे शानदार और क्रिस्टल क्लियर हो जाएगा.

आजकल ईयरबड्स हर किसी के लिए ज़रूरी गैजेट बन गए हैं. चाहे ट्रेन में सफर कर रहे हों या जिम में वर्कआउट, ये हर वक्त साथ रहते हैं. लेकिन लगातार इस्तेमाल से इनमें पसीना, धूल और कान का मैल जमा हो जाता है. यह न सिर्फ आवाज़ को खराब करता है, बल्कि कानों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है. इसलिए ईयरबड्स की नियमित सफाई बेहद जरूरी है.

भीलवाड़ा

ईयरबड्स की मेश स्क्रीन पर मैल और धूल जमना आम है. इसे साफ करने के लिए ईयरबड्स को उल्टा पकड़ें ताकि मेश नीचे की ओर हो. अब सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश से हल्के हाथों से ब्रश करें। अगर गंदगी फंसी हो, तो कॉटन स्वैब को हल्का-सा रबिंग अल्कोहल में भिगोकर मेश पर धीरे से रगड़ें. ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें, वरना मेश खराब हो सकती है.

भीलवाड़ा

अगर आपके ईयरबड्स में सिलिकॉन या फोम टिप्स हैं तो उन्हें अलग करके साफ करना जरूरी है. सिलिकॉन टिप्स को गुनगुने साबुन वाले पानी में 15-20 मिनट भिगोकर हल्के हाथों से साफ करें और फिर तौलिए पर सुखाएं. वहीं फोम टिप्स को ज्यादा देर तक भिगोने से बचें क्योंकि वे पानी जल्दी सोख लेते हैं. पूरी तरह सूखने के बाद ही टिप्स को दोबारा लगाएं.

रवि पायक

ईयरबड्स की बाहरी सतह पर पसीना और त्वचा का तेल जम जाता है. इसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. चाहें तो कॉटन स्वैब को हल्का-सा रबिंग अल्कोहल में भिगोकर बॉडी को पोंछ लें. ध्यान रखें कि तरल पदार्थ ईयरबड्स के छेदों में न जाएं, वरना डिवाइस खराब हो सकता है.

भीलवाड़ा

चार्जिंग केस भी उतना ही गंदा हो सकता है जितना ईयरबड्स। इसे साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें. चार्जिंग पिन के आसपास जमी गंदगी को हटाने के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें. जरूरत हो तो स्वैब को हल्के से अल्कोहल में भिगोकर पिन्स के आसपास साफ करें और पूरी तरह सूखने दें.

भीलवाड़ा

अगर आपके पास ईयरबड्स का फैब्रिक पाउच है, तो उसकी सफाई भी जरूरी है. इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा साबुन मिलाकर पाउच को कुछ मिनट भिगोएं. हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और हवादार जगह पर सुखा लें. साफ पाउच ईयरबड्स को धूल और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है.

भीलवाड़ा

ईयरबड्स की नियमित सफाई न सिर्फ उनकी आवाज़ को बेहतर बनाए रखती है, बल्कि उनकी लाइफ भी बढ़ाती है. साफ-सुथरे ईयरबड्स कानों के लिए भी सुरक्षित होते हैं और बैक्टीरिया से बचाव करते हैं. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार ईयरबड्स, केस और पाउच की सफाई जरूर करें.

भीलवाड़ा

घर में मूवी देखने से लेकर ऑफिस में जूम कॉल अटेंड करने तक लोग ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ये छोटे-छोटे गैजेट्स कितनी जल्दी गंदे हो जाते हैं. पसीना, कान का मैल, धूल और तेल इनमें जमा हो जाता है, जो न सिर्फ इनकी आवाज को खराब कर सकता है, बल्कि आपके कानों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में इनको साफ करने के बारे में आपको पता होना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips And Tricks: छोटा सा उपाय, बड़ा असर! मिनटों में साफ करें गंदे ईयरबड्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *