Last Updated:
Chuhe Bhagane Ka Tarika: घर में चूहों का होना परेशानी का कारण बन जाता है, क्योंकि ये कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान खराब कर देते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय चूहों को भगाने में असरदार साबित होते हैं. ये तरीके आसान, सस्ते और सुरक्षित हैं, जिनसे आप अपने घर को चूहों से सुरक्षित रख सकते हैं. जानिए कौनसे हैं वो घरेलू तरीके.
Home Remedies to Get Rid of Rats: घर में चूहों का होना एक सामान्य समस्या है. ये केवल गंदगी फैलाते ही नहीं बल्कि कपड़े, कागज और जरूरी सामान भी खराब कर देते हैं. कई बार यह नुकसान इतना ज्यादा होता है कि परिवार के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी बन जाता है. ऐसे में चूहों को भगाने (Chuhe Bhagana) के लिए बाजार में महंगे उपाय हैं, लेकिन घर पर मौजूद कुछ साधारण चीजें भी बहुत असरदार साबित हो सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल के बाद आपके घर से चूहों की छुट्टी हो जाएगी. यह घरेलू नुस्खा काफी पुराना है. जिसका इस्तेमाल गांव के लोग भी करते चले आ रहे हैं.
स्थानीय महिला पुष्पा देवी बताती हैं कि पिपरमिंट ऑयल चूहों को भगाने में बहुत उपयोगी है. इसकी तेज खुशबू चूहों को सहन नहीं होती और वे घर छोड़कर भाग जाते हैं. आप पिपरमिंट ऑयल को रूई के टुकड़ों में डालकर चूहों के आने-जाने वाले स्थानों पर रख सकते हैं. इसके अलावा, पिपरमिंट ऑयल में पानी मिलाकर स्प्रे बनाकर भी घर के उन हिस्सों में छिड़क सकते हैं जहां चूहों का आना-जाना ज्यादा होता है.
लहसुन और काली मिर्च का असर
पुष्पा देवी ने बताया कि लहसुन और काली मिर्च का मिश्रण भी चूहों को भगाने में असरदार है. इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां पीस लें और उसमें काली मिर्च मिला दें. इस मिश्रण को चूहों के बिल के पास छिड़क दें. इस मिश्रण की तीखी गंध चूहों को घर से दूर कर देती है.
इस तरह, पिपरमिंट ऑयल, अमोनिया का घोल और लहसुन–काली मिर्च जैसे सरल घरेलू नुस्खे चूहों से छुटकारा पाने में बहुत कारगर हैं. इन्हें अपनाकर आप अपने घर को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
.