टिप्स एंड ट्रिक्स: घर बैठे बनाएं गुलाब जल! ताज़ी पत्तियों से तैयार नुस्खा आपकी स्किन को बना देगा ग्लोइंग

Last Updated:

Tips And Tricks: ताज़ी गुलाब की पत्तियों से घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाना बेहद आसान और फायदेमंद है. इसे तैयार करने में किसी केमिकल की जरूरत नहीं होती और यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है. घरेलू गुलाब जल से स्किन टोन सुधरता है, चेहरे की सूजन कम होती है और यह एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है.

गुलाब जल त्वचा को निखारने में बहुत फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोग इसे प्राकृतिक टोनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह न सिर्फ त्वचा में नमी बनाए रखता है बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में भी मदद करता है. बाजार में मिलने वाले गुलाब जल में अक्सर केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में घर पर बना शुद्ध गुलाब जल एक बेहतर विकल्प है.

घर पर गुलाब जल बनाने के लिए सामग्री ताजा गुलाब की पत्तियाँ एक कप, पानी दो कप, कांच का बर्तन या स्प्रे बोतल और छलनी चाहिए होगा.

घर पर गुलाब जल बनाने के लिए सामग्री: ताजा गुलाब की पत्तियां एक कप, पानी दो कप, कांच का बर्तन या स्प्रे बोतल और छलनी चाहिए होगा.

गुलाब जल बनाने की विधि सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें साफ की हुई गुलाब की पत्तियाँ डाल दें। पैन को ढककर पत्तियों को लगभग 10–15 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें।

गुलाब जल बनाने की विधि: सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें. एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें साफ की हुई गुलाब की पत्तियां डाल दें. पैन को ढककर पत्तियों को लगभग 10–15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब पानी का रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को ठंडा होने दें फिर छलनी की मदद से छानकर कांच की बोतल या स्प्रे बोतल में भर लें फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

जब पानी का रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को ठंडा होने दें फिर छलनी की मदद से छानकर कांच की बोतल या स्प्रे बोतल में भर लें फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

गुलाब जल के फायदे यह एक प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा में चमक लाता है।त्वचा को हाइड्रेट रखकर उसे तरोताजा करता है। चेहरे की सूजन कम करने में मददगार है खासकर सुबह उठने के बाद

गुलाब जल के फायदे: यह एक प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा में चमक लाता है. त्वचा को हाइड्रेट रखकर उसे तरोताजा करता है. चेहरे की सूजन कम करने में मददगार है खासकर सुबह उठने के बाद.

मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग फेस पैक बनाने में भी किया जाता है, जो त्वचा को गहरा पोषण देते हैं। और यह आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक भी नहीं है

मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका उपयोग फेस पैक बनाने में भी किया जाता है, जो त्वचा को गहरा पोषण देते हैं. और यह आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक भी नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मिनटों में तैयार करें 100% प्योर गुलाब जल, केमिकल-फ्री और बेहद आसान तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *