Tips And Tricks: किचन का मैजिक ट्रिक! बस ये एक देसी उपाय, चाय की छन्नी हो जाएगी मिनटों में साफ

Last Updated:

Tips And Tricks: किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चाय की छन्नी अकसर कुछ ही दिनों में गंदी और जाम हो जाती है. इस आसान देसी तरकीब की मदद से आप अपनी पुरानी चन्नी को फिर से नई जैसी चमका सकते हैं. यह न केवल समय बचाती है, बल्कि अनावश्यक नए सामान पर खर्च भी रोकती है, जिससे आपके किचन का काम आसान हो जाता है.

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि किचन में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा काम आती है, तो वह चाय छानने की छन्नी होती है क्योंकि चाहे मेहमान हो या फिर थकान दूर करनी हो हर चीज में चाय की जरूरत सबसे पहले होती है और जब चाय तैयार हो जाए तो चाय छन्नी में छानी जाती है. किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में चाय की छन्नी शामिल है, जिसे दिन में कई बार उपयोग किया जाता है. लगातार उपयोग के कारण छन्नी के बारीक छेदों में चाय की पत्ती और चिकनाई जमा हो जाती है, जिससे वह कुछ ही दिनों में काली दिखने लगती है. कई बार लोग इसे बार-बार साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जिद्दी दाग और चिकनाई आसानी से नहीं निकलती, और आखिर में छन्नी को फेंकना पड़ता है. इससे घर में अनावश्यक खर्च भी बढ़ जाता है.

bhilwara

अगर आपकी छन्नी पर जिद्दी काले दाग या चिकनाई जम गई है, तो रात भर भिगोकर रखने का तरीका काफी प्रभावी माना जाता है. एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा तथा थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल में छन्नी को पूरी रात के लिए डुबोकर छोड़ दें. सुबह हल्के हाथ से स्पंज या ब्रश की मदद से छन्नी को रगड़ें. यह मिश्रण चिकनाई को ढीला कर देता है, जिससे सफाई बहुत आसान हो जाती है. यह तरीका न केवल सस्ता है, बल्कि किसी भी तरह की मेहनत की आवश्यकता भी नहीं होती.

bhilwara

छन्नी की सफाई के लिए बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरके का उपयोग भी एक बेहद लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है. इसके लिए एक कटोरे में आधा पानी और आधा सिरका मिलाकर छलनी को लगभग दस मिनट तक भिगोएं. सिरके की अम्लीयता पुराने दागों को ढीला कर देती है और चाय की पत्ती के कण पानी में तैरने लगते हैं. दस मिनट के बाद छलनी को हल्का-सा हिलाने पर जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है. इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें. यह तरीका सुरक्षित भी है और स्टील की छन्नी को नुकसान पहुंचाए बिना उसे नई जैसी चमक प्रदान करता है.

bhilwara

नींबू और नमक का मिश्रण छन्नी की सफाई में चमत्कारी रूप से कारगर माना जाता है. इसके लिए छन्नी पर थोड़ा-सा नमक छिड़कें और आधा नींबू निचोड़कर उसे पांच मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें. नींबू की प्राकृतिक अम्लीयता और नमक की घर्षण क्षमता मिलकर जमे दाग और चिकनाई को ढीला कर देती है. पांच मिनट बाद छन्नी को हल्के हाथ से रगड़ें और फिर पानी से धो लें. यह तरीका न केवल आर्थिक है बल्कि रासायनिक क्लीनर की जरूरत भी नहीं पड़ती. इससे छन्नी पर जमी पुरानी गंदगी भी आसानी से साफ हो जाती है और वह नई जैसी दिखने लगती है.

bhilwara

अगर छन्नी पर बहुत ज्यादा जिद्दी गंदगी जमा है, तो गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड डालकर सफाई करना एक सरल उपाय है. इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें दो से तीन बूंद डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. अब छन्नी को इस मिश्रण में दस मिनट तक डुबोकर हिलाते रहें. गर्म पानी छेदों में फंसी चाय की पत्ती को ढीला कर देता है, जबकि डिशवॉश लिक्विड चिकनाई को घोलकर हटाता है. इससे छन्नी की गंदगी स्वयं निकलने लगती है और रगड़ने में भी कम मेहनत लगती है. यह तरीका रोजाना सफाई के लिए सबसे आसान माना जाता है.

bhilwara

कुछ लोग छन्नी की गहरी सफाई के लिए गैस की आंच का भी उपयोग करते हैं. इसके लिए छन्नी को सावधानीपूर्वक चिमटे की सहायता से पकड़ें और सीधे गैस की लो फ्लेम पर एक मिनट तक रखें. जैसे ही छन्नी गर्म होगी, उसमें जमा चिकनाई और चाय की पत्ती के कण जलकर झड़ने लगेंगे. इसके बाद छन्नी को आंच से हटाकर थोड़ा ठंडा होने दें और डिशवॉश जेल लगाकर पुराने टूथब्रश की मदद से साफ कर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गंदी छन्नी से परेशान? ये आसान ट्रिक करेगी मिनटों में साफ, सोशल मीडिया पर Viral

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *