Last Updated:
Home Remedies To Repel Cockroach: अगर आप कॉकरोच से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं. इससे आसानी से आप इनसे निपट सकते हैं. इसके लिए आपको बोरिक एसिड, चीनी, नींबू और लहसुन के घरेलू नुस्खे अपनाने होंगे, लेकिन बोरिक एसिड बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें. नीचे कुछ उपाय दिए हैं, जिसको आप सावधानी से अपनाएं.
दरभंगा: अगर आप घर में कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इन अनचाहे मेहमानों से छुटकारा पा सकते हैं. कॉकरोच खासकर किचन, सिंक और खाने-पीने की चीजों के पास दिखाई देते हैं. जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप किचन में रखे इन सामानों से कॉकरोच को भगा सकते हैं. आइए जानतें हैं ये उपाय.
बोरिक एसिड पाउडर और चीनी
दो चम्मच बोरिक एसिड पाउडर में दो चम्मच चीनी मिलाएं और इसे मिक्सी में हल्का पीस लें. इस मिश्रण को उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अक्सर दिखाई देते हैं. मीठे की खुशबू से आकर्षित होकर कॉकरोच इसे खा लेंगे और कुछ ही दिनों में मर जाएंगे.
बोरिक एसिड और पानी
दो चम्मच बोरिक एसिड में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. फिर इसकी 10-12 छोटी गोलियां बनाकर किचन या सिंक एरिया के पास रखें. यह तरीका बेहद आसान और असरदार है.
नींबू का स्प्रे
एक बड़े नींबू का रस निकालकर उसे एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कॉकरोच आते हैं. नींबू की तेज गंध से कॉकरोच वहां से भाग जाते हैं.
लहसुन और पानी
2-3 लहसुन की कलियों को काट लें और उनमें थोड़ा पानी मिलाएं. इस घोल को छोटे कटोरों में भरकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. लहसुन की गंध उन्हें भगाने में मदद करती है. इन घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपके घर से कॉकरोच लगभग पूरी तरह गायब हो जाएंगे. ध्यान रखें कि बोरिक एसिड से बने मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.