Last Updated:
Tips And Tricks:रोज़ाना चाय बनाते-बनाते छलनी पर जमी मैल अब सिरदर्द बन गई है? बार-बार धोने पर भी अगर छलनी साफ नहीं हो रही, तो घबराने की जरूरत नहीं. रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ों से मिनटों में आपकी चाय की छलनी फिर से नई जैसी चमक सकती है.
<br />आमतौर पर देखा जाता हैं कि घर में रोज़ाना चाय बनाने के दौरान चाय की छलनी पर दाग लगना एक मामूली समस्या है. धीरे-धीरे छलनी पर चाय की मैल जमने लगती है, जिससे उसके छोटे-छोटे छेद बंद होने लगते हैं. ऐसी स्थिति में चाय छानने में परेशानी होती है और कई बार लोग मजबूरी में नई छलनी खरीद लेते हैं. हालांकि अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी चाय की गंदी छलनी से परेशान हैं और बार-बार धोने के बावजूद वह साफ नहीं हो रही, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इसे फिर से बिल्कुल नई जैसी बनाया जा सकता है.

अक्सर चाय की छलनी पर जमा मैल इतनी जिद्दी होती है कि साबुन या स्क्रबर से साफ नहीं निकलती. खासतौर पर स्टील या प्लास्टिक की छलनी में चाय की परत जमकर छेद बंद कर देती है. इससे चाय के पत्ते बाहर नहीं निकलते और चाय बनाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीज़ें इस समस्या को मिनटों में खत्म कर सकती हैं. सही तरीका अपनाकर आप न केवल मैल हटा सकते हैं बल्कि छलनी के बंद छेद भी दोबारा खोल सकते हैं, जिससे वह पहले जैसी काम करने लगेगी.

चाय की छलनी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका बेहद कारगर उपाय माना जाता है. इसके लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में तीन गिलास पानी उबालें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे तो उसमें दो चम्मच सिरका, एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिश वॉशिंग लिक्विड डाल दें. अब इस उबलते पानी में चाय की गंदी छलनी डालकर करीब दस मिनट तक छोड़ दें. इस दौरान केमिकल रिएक्शन से छलनी पर जमी मैल ढीली पड़ने लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दस मिनट बाद छलनी को पानी से बाहर निकालें और किसी पुराने टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें. आप देखेंगे कि छलनी में जमा पुराना मैल और चाय की परत आसानी से निकलने लगेगी. बंद छेद भी धीरे-धीरे खुल जाएंगे और छलनी फिर से पहले जैसी साफ दिखने लगेगी. इस तरीके से स्टील और प्लास्टिक दोनों तरह की चाय की छलनी को साफ किया जा सकता है. यह उपाय समय भी बचाता है और नई छलनी खरीदने का खर्च भी टाल देता है.

स्टील की छलनी के लिए एक और आसान और असरदार तरीका गैस पर गरम करने का है. इसके लिए स्टील की छलनी को गैस की हल्की आंच पर जाली वाली साइड से कुछ देर तक गरम करें. जब तक उसमें फंसी चाय की पत्तियां जलकर निकलने न लगें, तब तक उसे हल्का गरम करें. इसके बाद गैस बंद कर दें और छलनी को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर स्क्रबर से हल्के हाथ से साफ करें और पानी से धो लें.

इस तरीके से चाय की छलनी में फंसी पत्तियां, जमी गंदगी और मैल आसानी से निकल जाती है. साथ ही छलनी के बंद छेद भी खुल जाते हैं और वह फिर से नई जैसी चमकने लगती है. ये घरेलू उपाय न केवल आसान हैं बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हैं. थोड़ी सी सावधानी और सही तरीका अपनाकर आप अपनी पुरानी चाय की छलनी को फिर से उपयोग लायक बना सकते हैं. अब चाय बनाते समय गंदी छलनी की परेशानी से छुटकारा पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
.