Last Updated:
Garlic Growing Tips: लहसुन न सिर्फ सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है. अच्छी बात यह है कि लहसुन उगाने के लिए किसी बड़े खेत या खास तकनीक की जरूरत नहीं होती है.. ताजी और केमिकल-फ्री लहसुन उगाने के लिए सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और हल्की सिंचाई पर्याप्त हैं. 2-3 महीने में लहसुन तैयार हो जाता है.
लहसुन न सिर्फ हर सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है. अच्छी बात यह है कि लहसुन उगाने के लिए किसी बड़े खेत या खास तकनीक की जरूरत नहीं होती, बल्कि इसे बहुत आसानी से अपने घर के गमले में उगा सकते हैं. अगर आप ताज़ा, केमिकल-फ्री लहसुन चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

सबसे पहले छोटे लेकिन स्वस्थ और ताजे लहसुन का चुनाव करें. ध्यान रखें कि कली सड़ी हुई या बहुत ज्यादा सूखी न हो, तभी अंकुरण अच्छा होगा. कलियों को तैयार करें- लहसुन की गांठ से कलियों को अलग कर लें. अब कलियों की बाहरी परत को हल्का-सा हटाएं, लेकिन पूरी तरह न छीलें. इससे कली सुरक्षित रहती है और तेजी से उगती है.

एक गहरा गमला लें ताकि जड़ें अच्छे से फैल सकें. उसमें हल्की, भुरभुरी और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी डालें.चाहें तो मिट्टी में थोड़ी गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला सकते हैं. लहसुन की कली को नुकीला हिस्सा ऊपर की ओर रखते हुए मिट्टी में 2 से 3 सेंटीमीटर गहराई तक दबाएं. एक गमले में कलियों के बीच थोड़ा-सा अंतर जरूर रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिट्टी को हल्की नमी में रखें, ज्यादा पानी भराव न होने दें. गमले को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो. रोज़ाना हल्का पानी देना काफी होता है. अच्छी बात यह है कि लहसुन उगाने के लिए किसी बड़े खेत या खास तकनीक की जरूरत नहीं होती है.

करीब 3 से 4 हफ्तों में हरे-हरे छोटे पत्ते निकलने लगेंगे. लगभग 2 से 3 महीनों में लहसुन पूरी तरह तैयार हो जाता है. जब पत्ते पीले पड़ने लगें, तब समझ लें कि फसल निकालने का समय आ गया है. लहसुन को धीरे-से मिट्टी से निकालें और कुछ दिन छाया में सुखाकर स्टोर करें.

घर में लहसुन उगने से साल भर ताज़ा और केमिकल-फ्री लहसुन मिलता है. यह कम जगह और कम मेहनत में अच्छी पैदावार होती है. इससे बाजार पर निर्भरता कम होती है. और स्वास्थ्य के लिए ज्यादा पौष्टिक और सुरक्षित होता है. घर पर गमले में उगाया गया लहसुन न सिर्फ जल्दी तैयार होता है, बल्कि स्वाद और गुणवत्ता में भी बेहतरीन होता है.
.